विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में पर्यटकों ने किया राष्ट्रपिता का अपमान? तस्वीर देख आपको भी आाएगी शर्म

Published: Sat, 27 Jun 2026 03:17 PM (IST)

नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर पर्यटक महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जूते पहनकर चढ़ रहे हैं और गले में हाथ डालकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

गांधी प्रतिमा में जूते सहित चढ़ने के साथ गले में हाथ डालकर हो रही फोटाेग्राफी।

गांधी प्रतिमा में जूते सहित चढ़ने के साथ गले में हाथ डालकर हो रही फोटाेग्राफी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के तल्लीताल डांठ पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा सेल्फी प्वाइंट बन गई है। पर्यटन सीजन में पर्यटक प्रतिमा के ऊपर चढ़कर सेल्फी खींच रहे हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गांधी मूर्ति पर चढ़े पर्यटकों के फोटोग्राफ का संज्ञान लिया है।

दरअसल दरअसल अगस्त 2025 में तल्लीताल डांठ पर पुरानी गांधी मूर्ति शिफ्ट की गई और सुंदरीकरण के बाद डांठ के मध्य में गांधी की चरखा कातते नई मूर्ति स्थापित की गई है। अक्टूबर 2025 में पुरानी मूर्ति को रंगरोगन के बाद डांठ के छोर में कलेक्ट्रेट की ओर स्थापित किया गया है।

महात्मा गांधी की दो मूर्तियां

शहर का डांठ पहला शहर है, जहां एक चौराहे पर महात्मा गांधी की दो मूर्तियां हैं। नई मूर्ति के साथ गांधी के तीन बंदरों की मूर्तियां भी हैं। नई मूर्तियों के समीप अक्सर पर्यटक फोटोग्राफी करते हैं।

इधर शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया में ऐसे कई फोटो प्रसारित हुए हैं, जिसमें पर्यटक गांधी का अपमान करते नजर आ रहे हैं। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि पर्यटक परिवार के बच्चे जूतों के साथ गांधी के गले में हाथ रखकर फोटो खिंचवा रहे हैं।

यहां से चंद कदमों पर ही पुलिस की चौकी भी है लेकिन किसी को यह नजर नहीं आए। कोतवाल हरपाल सिंह का कहना है कि पुलिस का काम यातायात व्यवस्था में सुधार है।

पर्यटन विभाग व अन्य को यह देखना चाहिए। बहरहाल बीच चौराहे पर पर्यटन सीजन की भीड़ के बीच राष्ट्रपिता के अपमान पर तंत्र की बेरुखी गांधीवादियों को परेशान कर रही है।

गांधी प्रतिमा में कोई चढ़कर फोटो या वीडियोग्राफी ना करे, इसको रोकने के लिए बार्डड वायर लगाए जाएंगे। साथ ही पालिका को भी मूर्ति की देखरेख के लिए निर्देशित किया जा रहा है। - ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल

यह भी पढ़ें- नैनीताल में शहर और बाहर चौतरफा जाम से हाल बेहाल, कई किमी लंबा जाम

यह भी पढ़ें- नैनीताल झील बनी डेथ पॉइंट, 20 से अधिक शव बरामद; सुरक्षा पर गंभीर सवाल