विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, रूसी बाइपास पर अभी तक नहीं रोके गए वाहन

Published: Sat, 09 May 2026 12:42 PM (IST)

नैनीताल में शुक्रवार को पर्यटकों की भारी आमद दर्ज की गई, जिससे होटल-गेस्ट हाउस भर गए।

सैलानियों की आमद बढ़ गई। Jagran

सैलानियों की आमद बढ़ गई। Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को सैलानियों की आमद बढ़ गई। होटल-गेस्ट हाउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए, अलबत्ता पार्किंग की उपलब्धता की वजह से रूसी बाइपास और नारायण नगर में पर्यटक वाहन रोकने की नौबत नहीं आई।

पुलिस ने शनिवार को भीड़ उमड़ने पर यातायात और डायवर्जन प्लान लागू करने की तैयारी की है। कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी रोड से डेढ़ हजार से अधिक वाहनों की एंट्री हुई। करीब पांच हजार से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान है।

पर्यटकों की आमद बढ़ी

शहर में शुक्रवार दोपहर बाद से पर्यटकों की आमद बढ़ी तो पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, वाटरफाल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में रौनक बढ़ गई। पर्यटकों ने माल रोड में सैर सपाटा किया।

समीपवर्ती पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, खुर्पाताल में भी चहल पहल बढ़ी है। तल्लीताल थाने के थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि रूसी बाइपास में पर्यटक वाहन नहीं रोके गए और बेरोकटोक आने दिया गया।

भीड़ बढ़ने और शहर की पार्किंग फुल होने पर शनिवार को वाहन रोके जाएंगे। भवाली रोड में दोपहर बाद वाहनों की कतार लगी रही। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार और रविवार को भी सैलानियों की आमद अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल जाने वाले ध्यान दें! पर्यटकों के वाहनों की हल्द्वानी में नो एंट्री, रूट प्लान देखकर निकलें

यह भी पढ़ें- नैनीताल में झील किनारे नौका मरम्मत से Naini Lake में फैला तेल, सरकारी महकमे में हड़कंप