विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में पर्यटकों की बंपर भीड़, होटल के किराए में भारी उछाल

Published: Sun, 17 May 2026 01:50 PM (GMT+05:30)

नैनीताल में सप्ताहांत पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से होटलों के कमरों का किराया डेढ़ से दो गुना बढ़ गया है।

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो बढ़ गया कमरों का किराया. Jagran

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो बढ़ गया कमरों का किराया. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। शहर में सप्ताहांत पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ी तो तमाम होटलों में कमरों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए। पर्यटक वाहनों से पार्किंग स्थल पट गए।

कालाढूंगी, हल्द्वानी रोड से दो हजार से अधिक पर्यटक वाहनों में आठ हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। पर्यटकों ने खुशनुमा मौसम के बीच झीन में नौकायन के साथ ही माल रोड पर अफगानी चिनार के पेड़ों की छांव में बैठकर झील के सौदर्य का लुत्फ उठाया।

मालरोड में रेंगते नजर आए वाहन

शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों का पहुंचना शुरू गया था, जो शनिवार देर रात तक जारी रहा। लगातार पर्यटक वाहनों की आमद से यातायात व्यवस्था रेंगती नजर आई और मस्जिद चौराहा, चिड़ियाघर रोड, हल्द्वानी रोड, भवाली रोड, बिड़ला रोड समेत मालरोड में वाहन रेंगते नजर आए।

पार्किंग स्थलों के अभाव के कारण यातायात चरमराया। भीड़ बढ़ी तो होटल-गेस्ट हाउसों में कमरों में सीजन के रेट लागू हो गए। मध्यम तबके के पर्यटकों की अधिक आमद से पर्यटक गाइडों को कमरा लगाने में खूब मशक्कत करनी पड़ी।

पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, कैंची धाम, खुर्पाताल, भीमताल और भवाली समेत अन्य पर्यटन स्थलों में भी सैलानी पहुंचने लगे है। सैलानियों की भीड़ बढ़ने के साथ ही होटलों के रेट भी बढ़ गए है तो टैक्सी चालक भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं।

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की आमद अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के पंगोट में भारत की पहली दुर्लभ जैली फंगस की खोज, नाम 'ग्यूपिनोप्सिस अल्पाइना'

यह भी पढ़ें- नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, रूसी बाइपास पर अभी तक नहीं रोके गए वाहन