Weather Update: नैनीताल में बढ़ा पारा, 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
नैनीताल में शुक्रवार को दिनभर धुंध छाई रही, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस और गर्माहट ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को पूरे दिन धुंध ेछाई रही। दिन में उमस महसूस हुई तो नगर में शाम को ठंड का ऐहसाह बना रहा। इस बीच नगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा तो गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस नहीं हुई। अगले कुछ दिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है।
पिछले तीन से पारा चढ़ने का क्रम जारी है। जिस कारण ठंड में कमी आने लगी है और गर्माहट महसूस होने लगी है। पूरे दिन धुंध ने नगर में छाई रही और सामने की पहाड़ियां भी धूंधली नजर आई। धुंध ने पूरे दिन छंटने का नाम नहीं लिया। न्यूनतम पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
यह भी पढ़ें- पर्यटन सीजन सिर पर, नैनीताल में रूसी बाइपास ही बनेगा पर्यटक वाहनों का ठिकाना
यह भी पढ़ें- नैनीताल में होली का रंग चढ़ा, होटलों के 60% कमरे पैक; कुमाऊनी अंदाज में होगा जश्न
