नैनीताल के खिलाड़ियों ने नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में जीते 13 पदक, जम्मू में लहराया परचम
नैनीताल ताईक्वांडो क्लब ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 पदक जीते, जिसमें चार स्वर्ण शामिल हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। जम्मू-कश्मीर में आयोजित 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में नैनीताल ताईक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शहर और राज्य का मान बढ़ाया है।
वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कुल 13 मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में क्लब के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, सचिव विनोद कुमार वैद्य व मुख्य कोच विष्णु के निर्देशन में 15 सदस्यीय दल जम्मू रवाना हुआ था। विश्व केतु वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 राज्यो के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
तीन से छह सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में देश भर के शीर्ष खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते हुए नैनीताल के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
खिलाड़ियों के बेतरीन प्रदर्शन पर क्लब संरक्षक सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, वोविनम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषिपाल, सचिव विनोद लखेड़ा, डा मनोज सिंह बिष्ट, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, कैंट नैनीताल की सीईओ तनु जाट, डा युगल जोशी, मानसी बर्गली, तानिया, मयंक, दिव्यांश मेहरा, अमित, तौफ़ीक़, भूमिका गोस्वामी, सुयश साह ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाये दी है।
इन खिलाड़ियों ने झटके पदक
विश्वकेतु वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के 50 किग्रा भार में सागर सिंह अधिकारी, 54 किग्रा में सिद्धार्थ सिंह, जूनियर वर्ग के 42-46 किग्रा भार में लक्ष्य अधिकारी, सब-जूनियर वर्ग के 24-27 किग्रा भार में मानस डालाकोटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं, सीनियर वर्ग में विभोर भट्ट, जूनियर बालिका वर्ग में प्रियंशी टम्टा ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर महिला वर्ग में भूमिका बिनवाल, रीता आर्या, विशाखा राजपूत, पुरुष सीनियर में योगेंद्र, जूनियर वर्ग में याचना टम्टा, अंडर-14 वर्ग में प्रियांशु आर्या और अंबिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
इसके अलावा मेडल जीतने के साथ ही नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के सात सदस्यों विश्वकेतु वैद्य, योगेंद्र, विभोर भट्ट, सागर सिंह अधिकारी, भूमिका बनवाल, रीता आर्या और प्रियंशी टम्टा ने नेशनल रेफरी कोर्स को सफलतापूर्वक पास किया।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में दूषित पानी से फैली बीमारी, हाईकोर्ट ने अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार
