Move to Jagran APP

Nainital News: हड़ताल से हल्द्वानी में दूसरे दिन भी सफाई प्रभावित, नगर निगम ने किराए पर लगाए बुलडोजर व डंपर

Sanitation workers strike in Haldwani नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की निगरानी में शनिवार सुबह हीरानगर के पास से कूड़ा उठाया गया। इसके बाद टीम नैनीताल रोड आवास विकास के पास से कूड़ा उठा रही है। नगर निगम ने व्यवस्था बनाने के लिए दो बुलडोजर तीन डंपर किराए पर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Sat, 26 Nov 2022 12:54 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 12:54 PM (IST)
Nainital News: हड़ताल से हल्द्वानी में दूसरे दिन भी सफाई प्रभावित, नगर निगम ने किराए पर लगाए बुलडोजर व डंपर
पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Sanitation workers strike in Haldwani: मानदेय बढ़ाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। नगर निगम के स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों के साथ मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह की पाली में सफाई कार्य नहीं कियाI शहर के पूरे 60 वार्डों में सफाई नहीं हुई, जबकि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए भी कुछ ही वाहन फील्ड पर निकले हैं।

loksabha election banner

दो बुलडोजर और तीन डंपर किराए पर लिया

इधर, नगर निगम ने व्यवस्था बनाने के लिए दो बुलडोजर और तीन डंपर को किराए पर लिया है। शहर में कूड़ा संग्रहण केंद्रों पर जमा कूड़े को उठाया जा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की निगरानी में शनिवार सुबह हीरा नगर के पास से कूड़ा उठाया गया। इसके बाद टीम नैनीताल रोड आवास विकास के पास से कूड़ा उठा रही है। कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय के लिए नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त मोर्चा के साथ दोपहर बाद बैठक बुलाई है। बैठक में कोई निर्णय होने की संभावना है।

कर्मचारी नेताओं से नगर आयुक्त की वार्ता

शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भोलानाथ गार्डन पहुंचे तो वहां उनकी सफाई कर्मचारियों के नेताओं से वार्ता भी हुई। नगर आयुक्त ने उनसे हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने और वार्ता के लिए कहा, मगर कर्मचारियों ने कहा कि पहले मांगें पूरी हों, इसके बाद ही हड़ताल खत्मकर कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में सफाईकर्मियों ने की हड़ताल तो नगर आयुक्त बने कूड़ा गाड़ी के चालक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी हेल्पर 

नगर आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी ने उठाया था कूड़ा

सफाई कर्मचारी शुक्रवार से ही हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन कार्य प्रभावित न हो, इसलिए नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी दोनों खुद कूड़ा गाड़ी लेकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए निकल पड़े थे। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। नगर आयुक्त ने नैनीताल रोड और कालाढूंगी रोड पर पांच किमी तक गाड़ी चलाई थी, वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने काठगोदाम रोड पर गाड़ी की स्टेयरिंग संभाली थी।

ये है कर्मचारियों की मांगें

हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग शासनादेश के अनुसार अस्थायी पर्यावरण मित्रों व मोहल्ला स्वच्छता कर्मचारियों को 500 रुपये मानदेय देना है। अभी 275 रुपये मिल रहा है। इसके अलावा वह नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने, मैजिक निजी डोर टू डोर का नगर निगम में विलय की भी मांग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.