विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बना रहे हैं अक्टूबर में नैनीताल आने का प्लान‌? तो पहले जान लें होटल्स की एडवांस बुकिंग का स्टेटस

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:45 AM (GMT+05:30)

नैनीताल में अक्टूबर के पहले वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ की उम्मीद है, जिसमें 50% होटल कमरे पहले से बुक हो चुके हैं।

कारोबारियों को ऑटम सीजन के अच्छा चलने की उम्मीद।

कारोबारियों को ऑटम सीजन के अच्छा चलने की उम्मीद।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में अक्टूबर के पहले वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ जुटने वाली है। नगर में औसतन 50 प्रतिशत कमरे एडवांस में और अधिकांश फुल टैरिफ में बुक हो चुके हैं।

होटल कारोबारियों समेत पर्यटन कारोबारी ऑटम सीजन का अच्छा चलने की उम्मीद जता रहे हैं। गांधी जयंती अवकाश से पर्यटकों का आना शुरू हो जाएगा।

कैंची धाम के कारण पहुंच रहे सैलानी

इस वर्ष लंबी बरसात के कारण ऑटम सीजन थोड़ा देर से शुरू हुआ है। मगर अक्टूबर माह सीजन चरम पर जाने की उम्मीद है। सीजन में सैलानियों के अधिक संख्या में पहुंचने का कारण कैंची धाम है।

हाल ही में रिलीज फिल्म हनुमान अंश के सुपरहिट होने के बाद देश के तमाम राज्यों से पर्यटक व श्रद्धालु नैनीताल-कैंची धाम पहुंच रहे हैं। अब बरसात थम चुकी है तो अधिक संख्या में श्रद्धालु पर्यटक पहुंचेंगे, जो नैनीताल भ्रमण पर भी आएंगे। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट का कहना है कि अक्टूबर का पहला वीकेंड कारोबार के लिहाज से अच्छा जाने वाला है, जबकि बाकी के ऑटम सीजन में भी अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न मिस करें ये खूबसूरत जगह, बादलों के बीच दिखते हैं हिमालय के अद्भुत नजारे

अब होटलों में फुल टैरिफ के अनुसार रेट लिए जाएंगे। सैलानियों की बड़ी संख्या में पहुंचने को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की चुनौती पुलिस- प्रशासन की होगी। शहर सहित बल्दियाखान-ज्योलीकोट, नयना देवी बर्ड रिजर्व क्षेत्र, मंगोली से घटगढ़ तक, भवाली रोड में जोखिया से भूमियांधार तक व ज्योलीकोट से गेटिया तक के करीब एक हजार के आसपास होटल, रिसार्ट व होम स्टे में अक्टूबर पहले सप्ताह रौनक लौटने के आसार हैं।