एतिहासिक घड़ी बढ़ाएगी कुमाऊं यूनिवर्सिटी के म्यूजियम की शोभा, अब लगेगी डिजिटल वॉच
नैनीताल नगर पालिका की दशकों पुरानी ऐतिहासिक घड़ी अब कुमाऊं यूनिवर्सिटी के संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी, जिसकी जगह डिजिटल घड़ी लगाई जाएगी।

कुमाऊ यूनिवर्सिटी में लगेगी डिजिटल वॉच। फाइल फोटो
HighLights
ऐतिहासिक घड़ी अब कुमाऊं यूनिवर्सिटी संग्रहालय में प्रदर्शित होगी।
नगर पालिका भवन में पुरानी घड़ी की जगह डिजिटल वॉच लगेगी।
65 किसानों को हाइड्रोपोनिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। कई दशकों तक नगर पालिका भवन की शान नहीं एतिहासिक घड़ी अब कुमाऊं यूनिवर्सिटी के संग्रहालय की शोभा बढ़ाएगी। नगर पालिका ने वर्षों से बंद पड़ी घड़ी के स्थान पर डिजिटल घड़ी लगाने का निर्णय लिया है।
आजादी के बाद इस घड़ी के कई उपकरण इंग्लैड से मंगाए गए थे। जिनकों पालिका प्रबंधन ने संग्रहालय को भेंट करने का निर्णय लिया है। डिजिटल घड़ी लगाने को लेकर नगर पालिका ने कोटेशन मांगे है। उम्मीद है कि अगले एक माह में पालिका भवन में डिजिटल घड़ी लगा दी जाएगी।
हाइड्रो पोनिक विधि से खेती का दिया प्रशिक्षण
जैव प्रौद्योगिकी परिषद की पटवाडांगर शाखा में किसानों के लिए हाइड्रोपोनिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 65 किसानों को विशेषज्ञों ने मृदा रहित खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम जगह में इस विधि से किसान अपनी आमदनी दोगुनी कर सकते हैं।
संस्थान प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के स्कूल आफ एग्रीकल्चर की ओर से भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से वित्त पोषित परियोजना के तहत तीन दिनी कार्यशाला आयोजित की जा रही है।