विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवाओं में बढ़ रहा डायबिटीज, टाइप-1 डायबटिक बच्चों के लिए वरदान बना ‘गुब्बारा क्लीनिक’

Published: Sat, 14 Nov 2026 12:12 PM (IST)

हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में डेढ़ वर्षों में 23,262 मधुमेह रोगी मिले हैं, जिनमें से 50% से अधिक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सर्विलांस प्रोग्राम के तहत जिले में मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग की। वर्ष 2025 अप्रैल से मार्च 2026 तक 2,39,515 लोगों की मधुमेह की जांच में 11,488 मरीज पाजिटिव पाए गए।

इस वर्ष अप्रैल से लेकर अब तक 1,66,833 लोगों की स्क्रीनिंग में 11,774 लोग मधुमेह से ग्रसित पाए गए हैं। विभाग के अनुसार इसमें 50 प्रतिशत से अधिक लोग वो हैं, जिन्हें पहले नहीं पता था कि उन्हें मधुमेह है। इससे यह बीमारी साइलेंट किलर साबित हो रही है। इसमें युवाओं की संख्या भी अधिक है।

बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान की आदतें, मोटापा, नौकरी या काम का अत्यधिक तनाव युवाओं को मधुमेह की ओर धकेल रहा है। पहले यह रोग जहां 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता था, वहीं अब 30 साल की उम्र के युवाओं में दिख रहा है। इसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकतर लोगों को ये तक नहीं पता है कि वह मधुमेह से ग्रसित हैं। यह बात स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए सर्विलांस व स्क्रीनिंग प्रोग्राम में सामने आई है।

विभागीय टीम ने डेढ़ वर्षों के भीतर अभियान के तहत 4,06,348 लोगों की मधुमेह स्क्रीनिंग की। इसमें 23,262 मरीज पाजिटिव मिले हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डा. यतेन्द्र सिंह बताते हैं कि युवाओं में डायबिटीज होने का मुख्य कारण उनके जेनेटिक्स, मोटापा या अत्यधिक तनाव देखा जाता है।

कई लोग शारिरीक रूप से फिट होने के बाद भी ओपीडी में मधुमेह के लक्षण लेकर पहुंचते हैं। जांच के बाद वे भी मधुमेह पीड़ित निकलते हैं। उनके अनुसार मधुमेह के कोई भी लक्षण दिखते ही तुरंत इलाज कराने से इसे समय से नियंत्रित कर ठीक किया जा सकता है।

जिले में टाइप-1 डायबिटीज बच्चों के लिए वरदान बना ‘गुब्बारा क्लीनिक’

टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों व युवाओं को बेहतर इलाज, नियमित देखभाल और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य है कि से नवंबर 2025 में नैनीताल जिले में टाइप-1 डायबिटीज गुब्बारा क्लीनिक की शुरुआत की। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रश्मि पंत के अनुसार वर्तमान में जिले में दो गुब्बारा क्लीनिक संचालित हैं।

इनके माध्यम से 74 मरीजों को नियमित इलाज व चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। यह विशेष क्लीनिक प्रत्येक मंगलवार को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल और बेस अस्पताल हल्द्वानी में संचालित होता है। कहा कि दोनों क्लीनिकों में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को फ्री इंसुलिन, ग्लूकोमीटर व ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप उपलब्ध कराई जा रही है।

मधुमेह या किसी अन्य बीमारी का सर्विलांस कर उसकी पुष्टि तेजी से हो रही है। जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कम्युनिटी हेल्थ आफिसर 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियमित डायबिटीज स्क्रीनिंग कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है कि बीमारी से होने वाली गंभीर जटिलताओं की रोकथाम की जा सके। - डा. मनोज कांडपाल, जिला सर्विलांस अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।