विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलझेगा तारों के जन्म का राज, मैसूर में विज्ञानी करेंगे मंथन

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:32 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

नैनीताल स्थित एरीज मैसूर में तारों के जन्म और विकास को समझने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी आयोजित कर रहा है। 

नासा की ओर से जारी, जन्म लेते तारों की तस्वीर।

नासा की ओर से जारी, जन्म लेते तारों की तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नैनीताल। ब्रह्मांड के संचालन में तारों की बड़ी भूमिका है। तारों के संदर्भ में आज भी हमारी जानकारी नाकाफी है।

तारों के जन्म और प्रतिक्रियाओं को समझने के लिए एरीज सोमवार से मैसूर में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने जा रहा है। संगोष्ठी में तारों पर अध्ययन करने वाले दुनिया के दर्जनों विज्ञानी शामिल होंगे।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के निदेशक डा मनीष नाजा ने बताया कि तारों का जन्म कैसे होता है और अंतरिक्ष में मौजूद गैस व धूल के विशाल बादलों से नए तारों और तारकीय समूहों का निर्माण किस प्रक्रिया से होता है। इन महत्वपूर्ण खगोलीय सवालों पर देश-विदेश के वैज्ञानिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंथन होगा।

अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी

30 नवंबर से चार दिसंबर तक मैसूर (कर्नाटक) में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन (आईएयू) के तत्वावधान में होने वाली इस संगोष्ठी का विषय ''हब-फिलामेंट स्ट्रक्चर्स इन स्टार फॉर्मेशन'' (तारों के निर्माण में हब और फिलामेंट संरचनाएं) रखा गया है।

सम्मेलन में खगोल विज्ञानी और शोधकर्ता और विशेषज्ञ तारों पर नई खोज के साथ विज्ञानी सिद्धांतों को प्रस्तुत करेंगे।

अंतरिक्ष में मौजूद आणविक गैस के बादल सामान्य गोलाकार संरचनाओं के बजाय लंबे रेशेनुमा तंतुओं (फिलामेंट) पर मंथन होगा, वहीं फिलामेंट संरचनाओं का निर्माण, चुंबकीय क्षेत्रों की भूमिका, गैस के घने बादलों का विखंडन, तारों के समूहों का विकास और विशाल तारों के जन्म जैसे प्रश्नों पर चर्चा होगी।

यह भी समझने का प्रयास किया जाएगा कि गुरुत्वाकर्षण , चुंबकीय क्षेत्र किस तरह से तारों को जन्म देने में भूमिका निभाते हैं। अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हार्वर्ड, एमआईटी, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी और अन्य देशों के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े विज्ञानी भाग ले रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान में भारत को मजबूती देगा यह सम्मेलन

नैनीताल: निदेशक मनीष नाजा ने बताया कि एरीज की मेजबानी में होने जा रहा यह संगोष्ठी अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान में भारत की भूमिका को मजबूती देगा।

साथ ही तारों के जन्म और आकाशगंगाओं के विकास से जुड़े रहस्यों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। संगोष्ठी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सोमवार को उद्घाटन के साथ पहला सत्र आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आकाशगंगा में मिले चीनी के बादल, जीवन की उत्पत्ति समझने में मिलेगी नई मदद

यह भी पढ़ें- तारों का शहर बनेगा लद्दाख, 20 मई से एस्ट्रो सप्ताह में विशेषज्ञों संग देखें आकाशगंगा का करिश्मा; जानिए डिटेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।