यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand News: काशीपुर में मां ने दो बच्चों सहित खाया जहर, मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर
Kashipur Suicide Case काशीपुर में महिला की छह साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे थे। पर वह पिछले ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर) : Kashipur Suicide Case कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों को जहर देकर खुद भी जहर खा लिया। जहर खाने से महिला व उसके दो साल के पुत्र की मौत हो गई। जबकि, एक चार साल की पुत्री का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
महिला द्वारा जहर खाने के पीछे का कारण नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
डेढ़ साल से पति को छोड़ा
ग्राम गंगापुर थाना कूंडा क्षेत्र में हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्राम गंगापुर में कुसुमलता अपनी तीन संतानों दीपिका 4 साल, लव 2 साल तथा एक माह के पुत्र जतिन काे लेकर पिछले डेढ़ साल से राजा के साथ रह रही थी।
छह साल पहले हुआ विवाह
कचनाल गाजी निवासी कुसुमलता (24) पुत्री चिन्ना सिंह का विवाह लगभग छह साल पहले दढियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था।
बताया जाता है कि कुसुमलता का ग्राम गंगापुर में किसी रिश्तेदारी में आना जाना था। जहां उसकी मुलाकात राजा से हुई। पिछले डेढ़ साल से कुसुमलता राजा के साथ ही रहने लगी।
पति से था विवाद
कुसुमलता का अपने पति रामकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर गांव में दोनों के बीच सुलह कराने के लिए पंचायत भी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुसुमलता अपने दो बच्चों को लेकर राजा के साथ रहने लगी थी। बुधवार को कुसुमलता द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों की जांच करने में पुलिस जुटी है।
