हल्द्वानी के होटल में दिल्ली के प्रेमी के साथ पकड़ी गई दो बच्चों की माँ, लोगों ने जमकर पीटा
हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र के एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने अपनी पत्नी को होटल में दिल्ली से आये प्रेमी के साथ पकड़ लिया। लोंगो ने प्रेमी की जमकर धुनाई की और काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ये मामला काठगोदाम क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।
हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हल्द्वानी से सटे ग्रामीण क्षेत्र के एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने अपनी पत्नी को होटल में दिल्ली से आये प्रेमी के साथ पकड़ लिया। लोंगो ने प्रेमी की जमकर धुनाई की और काठगोदाम पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ये मामला काठगोदाम क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की है। महिला दो बच्चों की माँ है। कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती दिल्ली के एक युवक से हो गई। महिला ने युवक को मिलने के लिए हल्द्वानी बुला लिया। उसके रुकने के लिए बाकायदा काठगोदाम क्षेत्र के एक होटल में कमरा भी महिला ने कराया था। दोपहर में महिला युवक से मिलने के लिए निकली। वहीं महिला की संदिग्ध गतिविधियों से उसके पति को शक हो गया।
पति भी महिला का पीछा करते हुए काठगोदाम क्षेत्र में पहुँच गया। पति के दोनों को पकड़ने पर होटल में हंगामा हो गया। वहीं लोग जुटे और भीड़ ने युवक की जमकर पीट दिया। इसके बाद इसे काठगोदाम थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पति के महिला को साथ ले जाने से इनकार करने पर उसे मायके भेज दिया गया है। वहीं पूर्व जनप्रतिनिधि की पत्नी की हरकतों की चर्चा काठगोदाम क्षेत्र में काफी रही है।
घर की मरम्मत होने की बात कहकर लिया कमरा
पुलिस के मुताबिक महिला ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। महिला ने होटल स्टाफ से कहा कि घर की मरम्मत का काम चल रहा है। वहीं इसके कुछ मेहमान आ रहे हैं। जिनके रहने के लिए एक कमरे की जरूरत है।
घर से सूट में निकली, होटल में जींस पहने मिली
पुलिस के मुताबिक महिला घर से बाजार में काम होने की बात कहकर सूट पहनकर निकली थी। वहीं जब युवक के साथ होटल में पकड़ा तो वह सूट के बजाए जीन्स पहने हुए थी।