Dengue sting ठंड में मच्छर हो जाते हैं निष्क्रिय, दिवाली तक डेंगू के प्रकोप से डॉक्टर भी हैं हैरान
दिवाली आने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड पैर पसार रही है फिर भी डेंगू का दंश कम नहीं हो रहा है। ठंड बढऩे पर भी मच्छरों के सक्रिय होने से डॉक्टर भी हैरान हैं।
हल्द्वानी, जेएनएन : दिवाली आने के साथ ही धीरे-धीरे ठंड पैर पसार रही है, फिर भी डेंगू का दंश कम नहीं हो रहा है। ठंड बढऩे पर भी मच्छरों के सक्रिय होने से डॉक्टर भी हैरान हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज किसी तरह के शोध को लेकर सक्रिय नहीं दिखता। नियंत्रण करने में पूरी तरह फेल तंत्र अब आंकड़े छिपाने में लग गया है।
एक ही दिन में 43 एलाइजा पॉजिटिव
शुक्रवार को एलाइजा रिपोर्ट में 43 नए मरीज डेंगू के सामने आए हैं। इससे अब तक मरीजों की संख्या 2794 हो गई है। भर्ती मरीजों की संख्या 23 बताई है।
संख्या कम करने को निजी अस्पतालों का डाटा छुपाया
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब विभाग ने निजी अस्पतालों भर्ती मरीजों की संख्या भी बताना छोड़ दिया है। पैथोलॉजी रिपोर्ट के आंकड़े भी गायब कर दिए हैं। अब तरह की स्थिति अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं नजर आ रही है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीसी पंत का कहना है कि मच्छरों में भी ठंड के प्रति रेजिस्टेंट बढ़ गया है। वैेसे भी डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। रात में सुरक्षित स्थान पर छुप जाता है। इस मौसम में पहले की अपेक्षा काफी अधिक मरीज आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : रुद्रपुर में डेंगू से तीन और जानें गईं, नैनीताल में अबतक 22 और ऊधमसिंहनगर में आठ मौतें