Move to Jagran APP

हल्द्वानी की 12 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनाएंगी प्रधान, यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर अधिक

11 दिन बाद पंचायत चुनाव का मतदान है। इस बार हल्द्वानी ब्लॉक में प्रधानों की संख्या घटकर 60 हो चुकी है। परिसीमन से पहले प्रधान की 84 सीटें होती थी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 07:35 PM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 11:06 AM (IST)
हल्द्वानी की 12 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनाएंगी प्रधान, यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर अधिक
हल्द्वानी की 12 ग्राम पंचायतों में महिलाएं बनाएंगी प्रधान, यहां पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर अधिक

हल्द्वानी, गोविंद बिष्ट : 11 दिन बाद पंचायत चुनाव का मतदान है। इस बार हल्द्वानी ब्लॉक में प्रधानों की संख्या घटकर 60 हो चुकी है। परिसीमन से पहले प्रधान की 84 सीटें होती थी। वहीं, ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां प्रत्याशियों को चुनावी नैया पार लगवाने के लिए महिला मतदाताओं के आगे नतमस्तक ज्यादा होना पड़ेगा। क्योंकि इन ग्राम पंचायतों में पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर ज्यादा हैं। विकासखंड में मात्र एक ग्राम पंचायत ऐसी भी है जिसमें महिला-पुरुष वोटर बराबर हैं। 

loksabha election banner

हल्द्वानी में पंचायत चुनाव प्रथम चरण यानी पांच अक्टूबर को होंगे। गांव की सरकार में शामिल होने के लिए प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार पूरा जोर लगाए हुए हैं। सुबह से देर शाम तक ग्रामीण इलाकों में बैठकों का दौर चल रहा है। दावों और वादों के शोर के बीच हर कोई खुद को वोट देने की अपील कर रहा है। हल्द्वानी के जिन गांवों में महिला वोटर संख्याबल में अधिक है, वहां मुकाबला दिलचस्प रहेगा। प्रचार में भी महिला समर्थकों को ज्यादा शामिल किया जा रहा है। वहीं हरिपुर तुलाराम में महिला-पुरुष वोटरों की संख्या बराबर यानी 537-537 है।

रागिनी सबसे कम उम्र की प्रत्याशी 

पंचायत चुनाव में हर आयु वर्ग के उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रतिद्वंद्वी भी कई सीटों पर आमने-सामने हैं। वहीं, चुनावी दंगल में किस्मत आजमाने वालों में रागिनी आर्य सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। पनियाली ग्राम सभा से प्रधान पद के लिए नामांकन करने वाली रागिनी की उम्र 21 साल एक माह है। एमबीपीजी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर चुकी रागिनी चुनाव लडऩे को लेकर काफी उत्साहित है। पिता हरीश आर्य 1996 में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं।

इन गांवों में महिला वोटर निर्णायक

गांव                     महिला  पुरुष

सीतापुर                572    548

बसंतपुर                515    511

सुंदरपुर रैक्वाल      658    649

जगतपुर               512    509

कुरियागांव            809     801

जयपुर पाडली        537     531

आनंदपुर               778     739

हल्दूपोखरा नायक   679     666

देवलचौड़ खाम        839     830

हाथीखाल               984     961

किशनपुर सकुलिया 976   949

जयपुर बीसा           701    688

जनपद में 243 महिलाएं बनेंगी प्रधान

जनपद के आठ विकासखंडों में प्रधान की कुल 479 सीटों पर मतदान होना है। इसमें से 243 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हल्द्वानी, कोटाबाग और भीमताल में महिला व पुरुष प्रधानों की संख्या बराबर रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.