Move to Jagran APP

Covid Vaccination In Uttrakhand : उत्‍तराखंड में वैक्सीनेशन का रिकार्ड, एक लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

Covid Vaccination In Uttrakhand कोरोना संक्रमण के खिलाफ उत्तराखंड में भी टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। सोमवार को प्रदेश में एक ही दिन में 113434 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक की यह रिकार्ड संख्या है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 10:07 AM (IST)
Covid Vaccination In Uttrakhand : उत्‍तराखंड में वैक्सीनेशन का रिकार्ड, एक लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण
Covid Vaccination In Uttrakhand : उत्‍तराखंड में वैक्सीनेशन का रिकार्ड, एक लाख से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Covid Vaccination In Uttrakhand : कोरोना संक्रमण के खिलाफ उत्तराखंड में भी टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। सोमवार को प्रदेश में एक ही दिन में 1,13,434 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक की यह रिकार्ड संख्या है। कुमाऊं में ही ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक टीका लगने के साथ ही 49749 लोगों का टीकाकरण हुआ।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार से 13 जिलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया था। इसके लिए 890 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे। शहर से लेकर गांव तक प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई थी। दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टीमें भी तैनात की गई थी। शाम होते-होते 1,13,434 लोग को वैक्सीनेशन की पहली व दूसरी डोज लगा दी गई थी। सबसे अधिक हरिद्वार में 26494 और फिर ऊधमसिंह नगर में 19164 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे कम उत्तरकाशी में टीका लगा। अभी तक प्रदेश में एक दिन में अधिकतम लगभग 50 हजार लोगों को ही टीका लगाया जा सका था।

जिला              वैक्सीनेशन

अल्मोड़ा           4212

बागेश्वर           5264

चमोली            2435

चम्पावत          2615

देहरादून          16691

हरिद्वार          26494

नैनीताल          13334

पौड़ी               7091

पिथौरागढ़       5160

रुद्रप्रयाग         2623

टिहरी             6028

यूएस नगर      19164

उत्तरकाशी     2323

अब तक की यह है स्थिति

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 29,28,596 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 18 से 44 वर्ष के 30604 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.