दानीबंगर के जंगल में बनेगा बंदरबाड़ा, अधिकारियों ने किया जमीन का निरीक्षण
वन विभाग के अधिकारियों ने दानीबंगर में प्रस्तावित बंदरबाड़ा के लिए जमीन का निरीक्षण किया।
हल्द्वानी, नैतानीत [जेएनएन]: वन विभाग द्वारा प्रस्तावित बंदरबाड़ा गौलापार के दानीबंगर में बनेगा। करीब सौ हेक्टेयर वनभूमि में इसे तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण किया। सर्वे आदि का काम पूरा करने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
बंदरों की बढ़ती आबादी काश्तकारों के लिए दिक्कत बनती जा रही है। खासकर पर्वतीय इलाकों में बंदरों का आतंक खेती के लिए नासूर बन जा चुका है। इस वजह से वन विभाग ने दस हजार बंदरों को एक जगह रखने के लिए बड़े पैमाने पर बंदरबाड़ा रखने की योजना बनाई है।
यहां आसपास के इलाकों से बंदर पकड़ने के बाद उनके बधियाकरण और उपचार की व्यवस्था भी होगी। पूर्व में तय हो चुका था कि इसे गौलापार इलाके में बनाया जाएगा। अब दानीबंगर से सटी वन भूमि का प्राथमिक तौर पर चयन किया गया है, जो तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में आता है। रेंजर गणोश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जमीन का निरीक्षण किया गया। अब मानचित्र सहित प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कोटद्वार में स्कूल में घुसा हाथी, देहरादून में रौंद रहे फसल; लोगों में दहशत
यह भी पढ़ें: बिजली के झूलते तारों की चपेट में आने से टस्कर की मौत
यह भी पढ़ें: शताब्दी ट्रेन के आगे ट्रैक पर आया हाथी, रफ्तार कम कर टाला हादसा