बाइक से नैनीताल पहुंचे झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज, चैंपियन को बताया बड़ा भाई
मैं भाजपा का सच्चा और पक्का सिपाही हूं। विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन मेरे बड़े भाई हैं उनके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलूंगा। जो भी विवाद हुआ उसे पार्टी फोरम से सुलझाया जाएगा।
नैनीताल, जेएनएन : मैं भाजपा का सच्चा और पक्का सिपाही हूं। विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन मेरे बड़े भाई हैं, उनके खिलाफ एक शब्द नहीं बोलूंगा। जो भी विवाद हुआ, उसे पार्टी फोरम से सुलझाया जाएगा।
गुरुवार को बाइक से नैनीताल पहुंचे झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल हाई कोर्ट पहुंचे थे। देशराज ने विवाद के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले चैंपियन के खुद को शेर कहने पर बयान दिया था कि जो बड़े दिखाए इनको हंटर, ये उनको सलाम करते हैं, शेर हैं जो सर्कस में काम करते हैं, कहा था, लेकिन अब देशराज विवाद पर चुप्पी साधे हैं। बोले वह संविधान के पुजारी हैं। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उनके पिता तुल्य हैं, वह पार्टी फोरम में ही बात रखेंगे। कहा कि भाजपा ने डॉ. आंबेडकर के सपनों को पूरा करते हुए गरीब दलित के बेटे को राष्टï्रपति जबकि मायावती को तीन बार सीएम बनाया। एक नौकरानी के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा मेरी मां हैं, मां के खिलाफ कोई गाली देगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।