Move to Jagran APP

मायके में सुसाइड नोट छोड़कर लापता महिला, परिवार की बंदिशों से थी परेशान

रक्षा बंधन पर्व पर बिंदुखत्ता से तल्ली हल्द्वानी स्थित मायके आई महिला के सोसाइड नोट छोड़कर लापता होने से हड़कंप मच गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 08:54 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 08:54 PM (IST)
मायके में सुसाइड नोट छोड़कर लापता महिला, परिवार की बंदिशों से थी परेशान
मायके में सुसाइड नोट छोड़कर लापता महिला, परिवार की बंदिशों से थी परेशान

हल्द्वानी, जेएनएन : रक्षा बंधन पर्व पर बिंदुखत्ता से तल्ली हल्द्वानी स्थित मायके आई महिला के सोसाइड नोट छोड़कर लापता होने से हड़कंप मच गया। महिला के हरिद्वार जाकर सोसाइड करने की जानकारी पत्र में लिखने पर पुलिस अलर्ट हुई। देर रात महिला को धामपुर से पकड़कर हल्द्वानी लाया गया। शुक्रवार को काउंसलिंग के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। खुले ख्यालातों की महिला ससुराल की बंदिशों से मानसिक रूप से परेशान थी।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक बिंदुखत्ता में रहने वाली महिला रक्षा बंधन के दिन तल्ली हल्द्वानी स्थित मायके आई थी। गुरुवार को अचानक महिला मायके से लापता हो गयी। वह मायके में एक सोसाइड नोट छोड़कर गयी थी। इसमें उसने हरिद्वार जाकर गंगा नदी में सोसाइड करने की बात लिखी थी। मायके वालों ने तुरंत पुलिस को देकर मदद की गुहार लगायी। सर्विलांस सेल की मदद लेने पर महिला की लोकेशन धामपुर में निकली। इस पर धामपुर पुलिस से संपर्क सांधकर महिला को पकड़ लिया गया।

मायके वालों संग पुलिस टीम धामपुर जाकर देर रात महिला को हल्द्वानी लेकर आई। पुलिस के मुताबिक काउंसलिंग के बाद महिला को मायके वालों के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ से पता चला कि महिला खुले ख्यालातों में रहने वाली थी और बंगलुरु, देहरादून जैसे महानगरों में रहकर नौकरी कर चुकी थी। यहां बिंदुखत्ता आकर रहने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। इसके साथ ही वह सास-ससुर पर भी बंदिशें डालने का आराेप लगा रही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.