Move to Jagran APP

व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का किया बहिष्कार

नैनीताल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मल्लीताल नगर इकाई के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से बखेडा हो गया। व्यापर मंडल की नगर इकाई ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बहिष्कार को ऐलान कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 04:57 AM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:12 AM (IST)
व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का किया बहिष्कार
व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का किया बहिष्कार

जागरण संवाददाता, नैनीताल: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की मल्लीताल नगर इकाई के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से बखेड़ा हो गया है। नगर इकाई ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बहिष्कार का ऐलान करते हुए नए संगठन का पंजीकरण कर चुनाव का निर्णय लिया है। साथ ही निर्वाचन अधिकारी की घोषणा भी कर दी है। मल्लीताल इकाई के चुनाव पिछले दस साल से नहीं हो सके हैं।

loksabha election banner

बुधवार को मल्लीताल श्रीराम सेवक सभा में व्यापारियों ने बैठक की। जिसमें एक स्वर से प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने संबंधी निर्णय का विरोध किया गया। वक्ताओें ने कहा कि जिला इकाई द्वारा मल्लीताल इकाई के किसी भी व्यापारी को विश्वास में लिए बिना चुनाव तिथि की घोषणा कर दी गई है, जो कि व्यापारियों के हित के खिलाफ है। प्रांतीय व्यापार मंडल नैनीताल के व्यापारियों के सुख दुख अथवा हित में कभी शामिल नहीं हुआ। एक स्वर में तय हुआ कि मल्लीताल इकाई की संबद्धता समाप्त कर नैनीताल व्यापार मंडल के नाम से नए संगठन का पंजीकरण किया जाएगा। तल्लीताल व्यापार मंडल को भी इससे संबंद्ध किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि इकाई का पंजीकरण करने के बाद सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। चुनाव के लिए मल्लीताल के व्यापारी अमित लाल साह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जल्द आम सभा में चुनाव कार्यक्रम तय होगा।

इस दौरान व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश ढौढियाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र मेहरा, सचिव संजय बिष्ट संजू, कोषाध्यक्ष नरेंद्र लाल साह, अमित साह, राजेश वर्मा, त्रिभुवन फत्र्याल, रुचिर साह, पुनीत टंडन, तरुण कांडपाल, पान सिंह ढैला, आनंद खंपा, विवेक साह, प्रेम सितार, पान सिंह, ओपी सिह, महेंद्र टंडन, भूपेंद्र बिष्ट, शंकरदत्त जोशी, अमित गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.