विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: वोटिंग के बीच एबीवीपी और निर्दल अध्यक्ष प्रत्याशी भिड़े, पुलिस तैनात

By Sumit JoshiEdited By: Sakshi Gupta
Published: Tue, 29 Sep 2026 01:35 PM (IST)

एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जिसमें ...और पढ़ें

HighLights

  1. एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू।

  2. एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट और निर्दलीय आर्यन बेलवाल में झड़प।

  3. चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को भारी पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मंगलवार सुबह नौ बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।

अध्यक्ष और सचिव सहित 11 पदों पर 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। 12800 विद्यार्थी भाग्य तय करेंगे। दोपहर दो बजे प्रत्याशियों के भाग्य का लेखा मत पेटियों में बंद हो जाएगा और देर रात परिणाम घोषित होंगे। लेकिन, एमबी कॉलेज के चुनावी रण की स्थितियां देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

परिसर से लेकर सड़क तक पुलिस का पहरा है। इधर, कॉलेज के कामर्स संकाय के पास एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट और निर्दल आर्यन बेलवाल भिड़ गए। आर्यन ने प्रतिद्वंद्वी पर मारपीट करने के आरोप लगाए।

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बीच-बचाव किया। साथ ही हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, परिसर में प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग की जा रही है।

छात्रों के जूते तक चेक किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एलएम पांडे ने बताया कि शुरुआती एक घंटे में कुल 282 विद्यार्थी मतदान कर चुके हैं। जिसमें 163 छात्र और 119 छात्राओं ने वोट डाला है। 2.20 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।

एमबीपीजी कॉलेज मतदान 11 बजे तक

  • छात्र - 376
  • छात्राएं - 375
  • प्रतिशत - 5.86%

प्रचार कर रहे विधायक सुमित हृदयेश को रोकने पर हंगामा

एमबीपीजी कॉलेज में चल रहे मतदान के दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एनएसयूआइ प्रत्याशी मेहुल साह के लिए प्रचार कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने विधायक हृदयेश सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को रोक दिया। ऐसे में एसपी सिटी मनोज कत्याल के साथ लोगों की तीखी बहस हुई।

यह भी पढ़ें- एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग 29 सितंबर को, हल्द्वानी में रहेगा रूट डायवर्जन; अलर्ट पर पुलिस