हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक
हल्द्वानी के भोलेनाथ गार्डन में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में भीषण आग लग गई, ...और पढ़ें
HighLights
भोलेनाथ गार्डन में कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग।
दूसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में लाखों का सामान जला।
अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। कपड़ों ने आग पकड़ते ही विकराल रूप ले लिया। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
गली के भीतर गोदाम होने के कारण आग के आसपास के मकानों तक पहुंचने का खतरा भी बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में कपड़ों का काफी सामान रखा था, जो आग की चपेट में आकर जल गया।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी का एमबी डिग्री कॉलेज: निजी से राजकीय तक का सफर, बना उत्तराखंड का सबसे बड़ा शिक्षण संस्थान
प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारत का पहला पॉलिनेटर पार्क, देखिए तितलियों और कीटों का अनोखा घर
