विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाहिता ने सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Tue, 26 Nov 2019 04:57 PM (GMT+05:30)

एक विवाहिता ने सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

विवाहिता ने सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया
विवाहिता ने सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया

बागेश्वर, जेएनएन : विवाहिता ने सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प‍ीडि़ता ने पटवारी के यहां नामजद तहरीर दी है और राजस्व पुलिस ने मामला दर्ज कर, प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

बागेश्‍वर जिले के पटवारी क्षेत्र जेठाई के कुलारंगचौड़ा गांव निवासी सीमा देवी पत्नी प्रकाश रौतेला ने राजस्व पुलिस में तहरीर दी है और सास-ससुर पर मारपीट और दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। राजस्व पुलिस ने दहेज एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। नायब तहसीलदार बीएस मटियानी, पप्पू लाल, जगत कोरंगा, डीआर पंत आदि की टीम मामले की विवेचना कर रही है। नायब तहसीलदार मटियानी ने बताया कि पीड़िता की शादी मई 2019 में हुई है और उसका पति सेना में तैनात है। पीड़िता ने अपनी सास गीता देवी और ससुर रमेश सिंह पर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वह उनके भय से वर्तमान में अपने मायके में रहती है। उसका पति इस बीच घर आया हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : किशोरी को अगवा कर दस दिनों तक दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा

यह भी पढ़ें : मनचलों की अश्‍लील हरकतों और छेड़खानी से तंग छात्रा ने छोड़ा एग्‍जाम