Move to Jagran APP

Navratri : महागौरी व सिद्धिदात्री का एक साथ पूजन, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

शक्ति स्वरूपा दुर्गा की साधना का पर्व जारी है। कुमाऊं में शनिवार को महाष्टमी और महानवमी साथ मनाई जा रही है। भक्तों ने देवी के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप का एक साथ पूजन किया। देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ शुरू हो गई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 10:44 AM (IST)
Navratri : महागौरी व सिद्धिदात्री का एक साथ पूजन, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त
महागौरी व सिद्धिदात्री का एक साथ पूजन, देवी मंदिरों में उमड़े भक्त

हल्द्वानी, जेएनएन : शक्ति स्वरूपा दुर्गा की साधना का पर्व जारी है। कुमाऊं में शनिवार को महाष्टमी और महानवमी साथ मनाई जा रही है। भक्तों ने देवी के महागौरी और सिद्धिदात्री स्वरूप का एक साथ पूजन किया। देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ शुरू हो गई। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। हल्द्वानी के शीतला देवी मंदिर में भक्तों को कतारबद्ध करने और शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं।

loksabha election banner

नैनीताल के नयना देवी मंदिर में भी बैरिकेडिंग की व्यवस्था है। हल्द्वानी के प्राचीन देवी मंदिर में महिलाओं ने पूजा करने के साथ देवी भजनों का गायन किया। श्रीराम कृष्ण धाम आश्रम कठघरिया में बंग समाज दुर्गा पूजन उत्सव मना रहा है। शनिवार को अष्टमी पूजन किया गया। चम्पावत जिले के पूर्णागिरि धाम में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू गया है। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे से नवमी तिथि लग रही है। ऐसे में अष्टमी व नवमी के व्रत का पारायण शनिवार को श्रेष्ठकर रहेगा। विजय दशमी रविवार को मनाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.