रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, ईकेवाईसी के लिए मिली और सात दिन की मोहलत
रसोई गैस उपभोक्ताओं को ईकेवाईसी के लिए 7 सितंबर तक का अतिरिक्त समय मिला है। गैस एजेंसियां अब ईकेवाईसी के बाद ही सिलिंडर की डिलीवरी कर रही हैं।

केएमवीएन की ओर से संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में 91 प्रतिशत तक हुई ईकेवाईसी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को अपने कनेक्शन की ईकेवाईसी करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत और दी गई है। अब उन्हें सात सितंबर तक अपने गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी करवानी होगी। वहीं इस बीच गैस एजेंसियां ईकेवाईसी करवाने के बाद ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी कर रही हैं।
इंडेन, भारत पेट्रोलियम और एचपी के गैस उपभोक्ताओं के लिए ईकेवाईसी अनिवार्य है। इसके लिए बार-बार समयसीमा भी बढ़ाई गई है।
यह भी पढ़ें- गुड न्यूज: कानपुर के 4.30 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ी
सरस मार्केट स्थित इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक भरत सिंह खाती ने बताया कि पहले उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी करवाई जा रही है। इसके बाद ही उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंडेन की हल्द्वानी गैस एजेंसी में 3200 व काठगोदाम और चोरगलिया गैस एजेंसी में दो-दो हजार उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी होनी है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अंतर्गत संचालित इंडेन की 49 गैस एजेंसियों में 91 प्रतिशत तक ईकेवाईसी हो गई है। ईकेवाईसी की अंतिम तिथि सात सितंबर कर दी गई है। - रवि मेहरा, गैस प्रबंधक, केएमवीएन
