Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : नैनीताल, चम्पावत में आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Kumaon Weather Update शनिवार को नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रविवार को कुमाऊं के जिलों में हल्की बारिश के साथ बौछार होने की संभावना रहेगी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:53 AM (IST)
Kumaon Weather Update : नैनीताल, चम्पावत में आज कुछ जगह हल्की बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो गया है। कुमाऊं पर इसका प्रभाव नजर आने की संभावना है। अगले दो दिन 23 व 24 अक्टूबर को कुमाऊं पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पहले दिन प्रभाव कम रहेगा, जबकि दूसरे दिन प्रभाव थोड़ा बढ़ेगा।

loksabha election banner

सिंह ने बताया कि शनिवार को नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, रविवार को कुमाऊं के बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार होने की संभावना रहेगी। पिथौरागढ़ जिले में 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हो सकता है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में कमी आ सकती है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान
स्टेशन       अधिकतम    न्यूनतम
हल्द्वानी      29.1         19.1
रुद्रपुर       30.1          18.2
नैनीताल     20.7         12.8
पिथौरागढ़   26.6         15.9
अल्मोड़ा    28.2          17.2
बागेश्वर     33.2          18.2
चम्पावत    23.2          12.8
तापमान में मामूली तेजी
मौसम साफ होने और धूप खिलने की वजह से लगातार दूसरे दिन तापमान में तेजी आई है। हालांकि यह बहुत अधिक नहीं है। शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते दिवस की अपेक्षा यह 0.5 डिग्री अधिक है। सीमांत क्षेत्र चम्पावत के अलावा पिथौरागढ़, अल्मोड़ा में भी तापमान में अधिकतम आई है। मौसम खुलने की वजह से प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने में मदद मिल रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.