विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पदोन्नति में आरक्षण पर लगी रोक हटाओ

By JagranEdited By:
Published: Fri, 14 Feb 2020 11:13 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 06:12 AM (IST)

सर्वोच्च अदालत के फैसले के अनुरूप पदोन्नति पर रोक हटाने की मांग को लेकर कर्मचारी समन्वय समिति के आहवान पर ...और पढ़ें

पदोन्नति में आरक्षण पर लगी रोक हटाओ
पदोन्नति में आरक्षण पर लगी रोक हटाओ

जागरण संवाददाता, नैनीताल: सर्वोच्च अदालत के फैसले के अनुरूप पदोन्नति पर रोक हटाने की मांग को लेकर कर्मचारी समन्वय समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय के सरकारी कार्यालयों व संस्थानों के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिनी कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने एक स्वर में राज्य में पदोन्नति पर लगी रोक तत्काल हटाने की मांग की। कार्य बहिष्कार से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ।

शुक्रवार को कर्मचारी समन्वय समिति के संयोजक बहादुर सिंह बिष्ट व भगोत सिंह जंतवाल के नेतृत्व में कर्मचारी कलक्ट्रेट में जमा हुए और धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में पदोन्नतियों पर रोक लगी है। जिस कारण वरिष्ठ कार्मिक पदोन्नति का लाभ लिए बगैर रिटायर हो रहे हैं। उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार पदोन्नति पर रोक हटाने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

इस दौरान कर्मचारी नेता गिरीश पांडे, गौरव जोशी, उमेश सनवाल, असलम अली, विजय पनेरू, जयकृष्ण कांडपाल, महेंद्र पाल सिंह, चंदन जलाल, कुंवर बिष्ट, रमेश पंत, मोहन पंत, जयप्रकाश मिश्रा, भूपाल करायत, नवल बिनवाल, रेखा पांडे, मनीषा नयाल, हिमेश सनवाल, सुमन खत्री, अमरपाल सिंह, शेखरानंद भट्ट, मनोज बिष्ट, कमल जोशी, हेमेश जोशी, कैलाश ढैला, सुरेंद्र त्रिपाठी आदि मुख्य थे।

पुरानी रोस्टर प्रणाली बहाल करो

नैनीताल: शिल्पकार सभा की आपात बैठक में नई रोस्टर प्रणाली पर गंभीर विचार विमर्श किया गया। अंबेडकर भवन में हुई बैठक में एक स्वर से पुरानी रोस्टर प्रणाली लागू करने की मांग उठाई गई। साथ ही राज्य मंत्री रेखा आर्य पर भरोसा जताया गया। सभा के महामंत्री रमेश चंद्रा ने कहा कि बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पूर्व की तरह रोस्टर प्रणाली लागू करवाएंगी। निर्णय लिया गया कि यदि पुरानी रोस्टर प्रणाली लागू नहीं की गई तो राज्य के एससी-एसटी कर्मचारी सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। बैठक में भगवत प्रसाद, संजय कुमार, अजय लाल, ऊषा कनौजिया, बच्ची चंद्र, गिरीश आर्य, हेम चंद्र, दिनेश चंद्र, राजेश लाल, कैलाश आगरकोटी, दीवान चंद्र आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।