Move to Jagran APP

तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

भीमताल ब्‍लॉक के ग्रामसभा जंगलियागांव के तोक मालगांव में तेंदुए ने घर में सो रही वृद्धा पर हमला कर दिया। ग्रामीण महिला को गंभीर हालत में सीएचसी भीमताल लाए।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 08:27 AM (IST)
तेंदुए ने घर में सो रही बुजुर्ग महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

भीमताल, जेएनएन : कुमाऊं में वन्‍यजीवों के आबादी में घुसने और लोगों पर हमले करने की घटनाएं बढ़ी हैं। अभी पिछले दिनों ही पिथौरागढ़ जिले में एक महिला आैर तीन साल के बच्‍चे को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। इसके साथ दर्जनों लोगों पर हमले भी किए। गुरुवार को विकासखंड भीमताल के ग्रामसभा जंगलियागांव के तोक मालगांव में तेंदुए ने घर में सो रही वृद्धा पर हमला कर दिया। ग्रामीण महिला को गंभीर हालत में सीएचसी भीमताल लाए। यहां एटी रैबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे। बाद में महिला को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

मामला गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे का है। 70 वर्षीय जीवंती देवी पत्नी हिम्मत सिंह घर में सोई थी। अचानक दरवाजे से तेंदुआ घुस आया और जीवंती देवी पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने हल्ला मचाया तो तेंदुआ खिड़की के रास्ते भाग गया। खून से लतपथ बुजुर्ग महिला को आननफानन में ग्रामीण सीएचसी ले गए। वहां एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिला तो ग्रामीण भड़क उठे। तत्काल कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण जीवंती देवी को बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कल्याल और निर्वतमान ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। साथ ही सीएचसी में वैक्सीन नहीं मिलने के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.