Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल की रैली के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा तैयारियों में जुट जाएं

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:38 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में 16 मार्च को आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है।

    राहुल की रैली के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, नेता प्रतिपक्ष ने कहा तैयारियों में जुट जाएं

    हल्द्वानी, जेएनएन : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में 16 मार्च को आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने स्वराज आश्रम में जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभा सफल बनानी है, इसलिए सभी लोग जुट जाएं। रैली में कुमाऊं भर से पांच हजार लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस को लेकर लोगों में उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग देहरादून पहुंचेंगे। बैठक में कांग्रेस के आनुषांगिक संगठन महिला कांग्रेस, एनएसयूआइ, यूथ कांग्रेस, सेवा दल, इंटक आदि के पदाधिकारी पहुंचे थे। सभी को रैली में जाने की तैयारियों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि पूरे कुमाऊं से पांच हजार से अधिक लोग देहरादून जाएंगे।

    बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष शोभा बिष्ट, दीपचंद्र पाठक, मधु सांगुड़ी, सतनाम सिंह, नीमा भट्ट, प्रमोद कॉलोनी आदि शामिल रहे।

    यह भी पढ़ें : नैनीताल-ऊधमसिंहनगर और अल्‍मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र में आज होंगे ये कार्यक्रम

    यह भी पढ़ें : जिलाधिकारी सुमन ने कहा सभी नोडल अधिकारी व मजिस्ट्रेट की छ़ुट्ट‍ियां चुनाव तक निरस्‍त

    comedy show banner
    comedy show banner