विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बेरोजगारी, मंदी और टूटी सड़क भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धि

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 19 Mar 2020 01:20 PM (IST)

त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने निशाना साधा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बेरोजगारी, मंदी और टूटी सड़क भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धि
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, बेरोजगारी, मंदी और टूटी सड़क भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धि

हल्द्वानी, जेएनएन : त्रिवेंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने निशाना साधा है। इंदिरा ने कहा की भाजपा राज में किसानों का दर्द, युवाओं की पीड़ा और आर्थिक मंदी लगातार बढ़ी है। उपलब्धि के तौर पर जनता को जगह-जगह टूटी सड़कें मिली हैं। भू-माफिया को जमीन लौटने का अधिकार देने वाली सरकार किस मुंह से उपलब्धियों की बात कर सकती है।

नैनीताल रोड स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। कांग्रेस ने मलिन बस्ती के गरीबों को मालिकाना हक दिलाने को लेकर बजट भी आवंटित किया था, लेकिन भाजपा ने उन्हें सिर्फ उजाडऩे का काम किया। सरकार का फोकस कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए परियोजनाओं पर रोक लगाना है। इंदिरा ने कहा कि चुनाव से पहले किसानों का कर्ज माफ करने के साथ गन्ना किसानों का बकाया भुगतान 15 दिन में करने का वादा किया गया था, पर यह वादा भी जुमला निकला। नेता प्रतिपक्ष ने जिला विकास प्राधिकरण को लूट का अड्डा बताते हुए कहा कि जनता नक्शे बनवाने के लिए धक्के खा रही और अफसर मौज काट रहे हैं। वहीं, देवस्थानम बोर्ड के नाम पर पुजारियों का हक मारने की बात भी कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि तीन साल में जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। 2022 में वह सरकार से बदला जरूर लेगी। वार्ता में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल मौजूद रहे।

फ्लाप रहा भाजपा का तीन वर्ष का कार्यकाल: सरिता

नैनीताल : महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने  भाजपा सरकार के तीन साल के कार्यकाल को पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी को बुनियादी सुविधाएं तक नही दे पाई। महंगाई से जनता त्रस्त है। भर्तियों में घोटाले हो रहे है। जिसकी अनदेखी कर सरकार तीन वर्ष पूरे होने की खुशी मना रही है।

बुधवार को नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक सरिता ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी लेकिन भाजपा सरकार में सबसे अधिक त्रस्त किसान वर्ग ही है। पिछले दिनों ओलावृष्टिï से 90 फीसदी फसल चौपट हो गई है लेकिन भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि ने इस पर बात तक नही की। भाजपा राज में बेरोजगारी और महंगाई उच्च स्तर पर है। शराब सस्ती कर सरकार युवाओं को नशे के गर्त में धकेल रही है। नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने या आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई कार्य नही कर पाई, पलायन दोगुनी गति से बढ़ा है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, वरिष्ठ नेता रमेश पांडे व हेम आर्या, ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, कमलेश तिवारी, मुन्नी तिवारी, सूरज पांडे, कैलाश अधिकारी, बबीता उप्रेती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 17 दिनों से जारी जनरल-ओबीसी कर्मचारियों की हड़ताल खत्‍म, मांगे पूरी होने पर मनाया जश्‍न 

यह भी पढ़ें : नए कैदी 15 दिन तक आइसोलेशन बैरक में रहेंगे, जेल जाने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।