Move to Jagran APP

Nainital Weather Update : कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी का आखिरी दौर, बर्फीली हवाओं ने गिराया पारा

अगले सप्ताह ठंड का यही हाल रहने वाला है। तापमान के पिछले ट्रेंड व मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार की सर्दी के मौसम का यह चरम होगा। विशेषकर मैदानी इलाकों में इसके बाद आने वाले दिनों में ऐसी सर्दी नहीं पड़ेगी।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 07:17 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 07:17 AM (IST)
22 जनवरी तक तराई-भाबर में तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : उत्तरी व उत्तर पूर्वी हवाएं पहाड़ों से अपने साथ बर्फीली हवा लेकर मैदान की ओर आ रही हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले सप्ताह ठंड का यही हाल रहने वाला है। तापमान के पिछले ट्रेंड व मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस बार की सर्दी के मौसम का यह चरम होगा। विशेषकर मैदानी इलाकों में इसके बाद आने वाले दिनों में ऐसी सर्दी नहीं पड़ेगी।

loksabha election banner

दस में छह बार 20 जनवरी से पहले अधिक ठंड

मौसम विभाग का पिछले दस वर्षों का ट्रेंड बताता है कि जनवरी में सर्वाधिक ठंडे दिनों की संख्या जनवरी पहले व दूसरे सप्ताह में रही है। जबकि दस साल में आठ मौके ऐसे रहे जब जनवरी के सर्वाधिक ठंडे दिन 25 दिसंबर से पहले रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस बार भी कुछ ऐसी स्थिति बनती दिख रही है। 22 जनवरी तक तराई-भाबर में तापमान सामान्य या उससे नीचे रहने की संभावना है। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान तीन से पांंच डिग्री के आसपास रहेगा।

दस वर्षों में जनवरी का न्यूनतम पारा

वर्ष           तापमान व तिथि

2020         2.4 (01)

2019         1.5 (04)

2018         1.4 (13)

2017         -0.8 (12)

2016         1.5 (25)

2015         1.8 (31)

2014         1.8 (07)

2013          -1.1 (11)

2012          0.1 (29)

2011          0.3 (25)

नैनीताल में फिर दो डिग्री पारा

तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर दो डिग्री पहुंच गया। मुक्तेश्वर के तापमान में भी कमी आई है। शुक्रवार को मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, अल्मोड़ा व  पिथौरागढ़ का 3.0 डिग्री, हल्द्वानी का 5.5 डिग्र्री और चम्पावत का 1.0 डिग्री रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.