Move to Jagran APP

Uttarakhand News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, वीकेंड पर सैलानियों के हुजूम से नैनीताल पैक

बारिश ने पहाड़ का माैसम खुशनुमा बना दिया है। पर्यटकों का हुजूम नैनीताल में उमड़ पड़ा है। रविवार को व्यापारी अच्छी आमदनी होने को लेकर उत्साहित हैं। शनिवार को मालरोड में काफी भीड़ नजर आई। चिड़ियाघर केव गार्डन हिमालय दर्शन राजभवन वॉटर फाल में सैलानियो की आवागमन बना रहा।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:30 PM (IST)
Uttarakhand News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, वीकेंड पर सैलानियों के हुजूम से नैनीताल पैक
नगर में पूरे दिन धूप छांव का खेल चलते रहा। दिन में हल्की बारिश हुई।

जागरण संवाददाता, नैनीताल: सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानियों का पहुचना शुरू हो गया है। शुक्रवार देर शाम तक बड़ी संख्या में सैलानियों की आमद होती रही, जिसके चलते नगर की रंगत बढ़ गई है। इधर दोपहर में बारिश से नगर का मौसम सुहावना हो चला है।

loksabha election banner

नगर में दोपहर से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद है। नगर के कई होटल शनिवार के लिए एडवांस में बुक हैं। पिछले तीन दिन हुई बारिश के चलते सैलानियों की आमद कम हो गई थी। जिस कारण कई होटलों ने रेट कम कर दिए हैं।

नगर के पर्यटन स्थलों के काफी चहल पहल रही। नौका विहार करने वाले काफ़ी संख्या में नजर आए। मालरोड में काफी भीड़ नजर आई। चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, राजभवन, वॉटर फाल में देर शाम तक सैलानियो की आवागमन बना रहा।

इधर, नगर में पूरे दिन धूप छांव का खेल चलते रहा। दिन में हल्की बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान के अनुसार बारिश के चलते तापमान अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।

सीजन की कमाई का होने लगा आंकलन

सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन करीब करीब समाप्ति की ओर है। इस बार सीजन में होटल-गेस्ट हाउसों की बंपर कमाई हुई। अधिकांश होटल-गेस्ट हाउसों में आफ सीजन से तीन चार गुना तक रेट बढ़ा दिए गए। रूसी बाइपास व नारायण नगर से चली शटल सेवा की वजह से तल्लीताल व मल्लीताल क्षेत्र के होटलों में कमरों के लिए मारामारी रही।

इससे कमरों के रेट भी बढ़े, जबकि माल रोड के होटलों को फुल करने के लिए उनके गाइडों को अत्यधिक मशक्कत करनी पड़ी। सीजन कम होने के बाद बोर्ड परीक्षा के बाद दो माह होटल, रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवा भी अब गांव लौटने लगे हैं तो कुछ नया धंधा तलाश रहे हैं।

मल्लीताल क्षेत्र में गाइडिंग करने वालों को कमरे बुक करने के लिए माल रोड तक आने की जरूरत नहीं पड़ी। गाइडों के साथ ही नौका चालकों, चिड़ियाघर शटल सेवा, रूसी बाइपास, नारायण नगर शटल सेवा के अलावा नैनीताल शहर के टैक्सी संचालकों की उम्मीद से अधिक कमाई हुई। अब सीजन समाप्ति के बाद कमाई का आंकलन होने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.