Move to Jagran APP

बलियानाला की पहाड़ी पर फिर भूस्खलन, भवन क्षतिग्रस्त, कई परिवारों को विस्‍थापित किया

नैनीताल में बलियानाला फिर रौद्र रूप दिखाने लगा है। शनिवार को फिर भूस्खलन हुआ। जिसने कृष्णापुर को जाने वाले पैदल मार्ग और एक भवन को जद में ले लिया। भू-कटाव बढऩे से खतरे को देखते हुए जीआइसी परिसर में रह रहे परिवारों को अन्यत्र विस्थापित कर दिया गया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:45 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:45 AM (IST)
बलियानाला की पहाड़ी पर फिर भूस्खलन, भवन क्षतिग्रस्त, कई परिवारों को विस्‍थापित किया
बलियानाला की पहाड़ी पर फिर भूस्खलन, भवन क्षतिग्रस्त, कई परिवारों को विस्‍थापित किया

जागरण संवाददाता, नैनीताल : नैनीताल में बलियानाला फिर रौद्र रूप दिखाने लगा है। बारिश के बाद पहाड़ी पर भूस्खलन जारी है। शनिवार को पहाड़ी पर फिर भूस्खलन हुआ। जिसने कृष्णापुर को जाने वाले पैदल मार्ग और एक भवन को जद में ले लिया। भू-कटाव बढऩे से खतरे को देखते हुए जीआइसी परिसर में रह रहे परिवारों को अन्यत्र विस्थापित कर दिया गया है। रविवार को भी भूूूूूूस्‍खलन जारी है।

loksabha election banner

बलियानाला पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद बुधवार को क्षेत्र से 66 परिवारों को सरकारी विद्यालयों में विस्थापित कर दिया गया था। शनिवार को पहाड़ी पर फिर भूस्खलन होने लगा। तेज आवाज के साथ पहाड़ी से मलबा और बोल्डर नाले में समा गए। जिससे क्षेत्रवासियों में भी दहशत फैल गई। कुछ ही देर में कृष्णापुर को जाने वाले पैदल मार्ग और एक भवन को भूस्खलन ने अपनी जद में ले लिया। बिजली के पोल और लाइन भी नाले में समा गए। क्षेत्रवासियों ने बिजली की लाइन में खिंचाव देखा तो ऊर्जा निगम अधिकारियों को सूचना देकर लाइन बंद करवाई गई। भूस्खलन जीआइसी परिसर के करीब तक पहुंच गया है। जिससे विद्यालय भवन भी खतरे की जद में आ गए है।

विस्थापित परिवारों को धर्मशाला भेजा

पहाड़ी पर भू-कटाव को देखते हुए बीते दिनों लोगों को जीआइसी, जीजीआइसी और प्राथमिक पाठशाला में विस्थापित किया गया था। पालिका के ईओ अशोक वर्मा ने अन्य कर्मियों के साथ क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इस दौरान मुनादी करवाकर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की। वहीं जीआइसी परिसर के एक भवन में पूर्व में विस्थापित किये गए परिवारों को धर्मशाला में विस्थापित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.