Move to Jagran APP

दो दिन से दिन-रात क्रेन के सहारे खड़ी लक्ष्‍मी हथिनी का इलाज साउथ अफ्रीका के डॉक्टर करेंगे

वन विभाग के कब्जे में रखी गई लक्ष्मी हथिनी दो दिन से दिन रात क्रेन के सहारे खड़ी है। तीन चिकित्सक दूसरे दिन उसके उपचार में जुटे रहे।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 09:36 AM (IST)
दो दिन से दिन-रात क्रेन के सहारे खड़ी लक्ष्‍मी हथिनी का इलाज साउथ अफ्रीका के डॉक्टर करेंगे
दो दिन से दिन-रात क्रेन के सहारे खड़ी लक्ष्‍मी हथिनी का इलाज साउथ अफ्रीका के डॉक्टर करेंगे

रामनगर, जेएनएन : वन विभाग के कब्जे में रखी गई लक्ष्मी हथिनी दो दिन से दिन रात क्रेन के सहारे खड़ी है। तीन चिकित्सक दूसरे दिन उसके उपचार में जुटे रहे। अब वन विभाग ने साउथ अफ्रीका के चिकित्सकों से भी हथिनी के उपचार के लिए परामर्श लेने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आला वनाधिकारियों से वार्ता चल रही है। 
वन विभाग द्वारा हाई कोर्ट के आदेश पर रिसॉर्ट एवं निजी आठ हथिनी कब्जे में ली थी। एक हथिनी को वापस कर दिया है। आमडंडा में अब सात हथिनियां है। इसमें से एक लक्ष्मी हथिनी के अगले पैर में संक्रमण था। यह संक्रमण बढ़ता चला गया। बुधवार रात हथिनी बैठी तो सुबह उठ नहीं सकी। गुरुवार को वन विभाग ने क्रेन मंगाकर पट्टे का सहारा देकर हथिनी को खड़ा किया। इसके बाद से हथिनी रात में वह शुक्रवार को भी पूरे दिन व रात पट्टे के सहारे खड़ी है। डीएफओ बीपी सिंह ने हल्द्वानी जू के पशु चिकित्सक विमल राज, पशु चिकित्सक वंदना व रामनगर के पशु चिकित्सक योगेश अग्रवाल को बुलाकर हथिनी का उपचार कराया।  वन बीट अधिकारी वीरेंद्र पांडे ने बताया कि हथिनी की हालत में अब पहले से सुधार है। हालांकि उसे क्रेन से पट्टे के सहारे ही खड़ा किया गया है। इससे उसे काफी आराम मिल रहा है।

loksabha election banner

लक्ष्‍मी का हर संभव उपचार हो रहा 
बीपी सिंह, डीएफओ रामनगर वन प्रभाग ने बताया कि हथिनी का हर संभव उपचार हो रहा है। साउथ अफ्रीका के चिकित्सक राजाजी या कॉर्बेट पार्क में विजिट करने के लिए आने वाले हैं। उन्हें भी हथिनी को दिखाया जाएगा। उनसे हथिनी के उपचार के लिए परामर्श लिया जाएगा। इस संबंध में उनके द्वारा आला अधिकारियों से बात की गई है। 

यह भी पढ़ें : 108 एम्बुलेंस में कार्यरत 717 कर्मचारी 30 अप्रैल से हो जाएंगे बेरोजगार, जानिए कारण

यह भी पढ़ें : मैकेनिकल के समकक्ष नहीं है प्रोडक्शन इंजीनियरिंग की डिग्री, करके दर-दर भटक रहे युवा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.