लेक सिटी क्लब का हरेला महोत्सव शुरू
लेक सिटी वेलफेयर क्लब का दो दिवसीय हरेला महोत्सव शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ कैंट के सीईओ अभिषेक राठौर ने दीप जलाकर किया।
By Edited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 01:49 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 05:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नैनीताल : लेक सिटी वेलफेयर क्लब का दो दिवसीय हरेला महोत्सव शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ कैंट के सीईओ अभिषेक राठौर ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। शनिवार को नैनीताल क्लब में उद्घाटन अवसर पर विधि विधान के साथ हरेला पूजा व हवन किया गया। मुख्य अतिथि सीईओ राठौर ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से नई पीढ़ी लोक संस्कृति व लोक पर्व की महत्ता जान सकेगी। दोपहर बाद विभिन्न राज्यों के अलावा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला व अन्य राज्यों के दलों ने आसाम बीहू, कश्मीर का रूपनृत्य, मणिपुर का स्टिक नृत्त, उत्तराखंड का चांचरी, छोलिया नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को लोकनृत्यों से रु-ब-रु कराया। मणिपुर, आसाम, रामनगर, जम्मू कश्मीर, अल्मोड़ा, पटियाला से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पहले दोपहर बाद पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। जो क्लब से मल्लीताल बाजार होते हुए फिर से क्लब में समाप्त हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी, क्लब अध्यक्ष विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, रानी साह, गीता साह, प्रतिभा पांडे, संतोष साह, रेखा पांडे, आरती बिष्ट, गीता पांडे, मंजू बिष्ट, ज्योति, ममता साह, शालिनी साह, जीवंती भट्ट, प्रेमा अधिकारी, रेखा पंत, आशा पांडे, भानू पंत, डॉ पल्लवी गहतोड़ी, लीला जोशी, पुष्पा कांडपाल आदि मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति व नवीन पाण्डे ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें