छात्र संघ चुनावः कुमाऊं विश्वविद्यालय में आरक्षण पर बवाल, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन व धरना जारी
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव में आरक्षण जारी किया, जिसमें छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के ...और पढ़ें
HighLights
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्र संघ चुनाव में आरक्षण जारी किया।
छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद छात्राओं हेतु आरक्षित।
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने आरक्षण के खिलाफ हंगामा किया।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग के शासनादेश जारी करने के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शुक्रवार शाम छात्र संघ चुनाव में आरक्षण जारी कर दिया है। छात्रा उपाध्यक्ष के अलावा संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विश्वविद्यालय कार्य परिषद का निर्णय सामने आते ही विरोध शुरू हो गया है। एमबीपीजी कालेज के बाहर संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के संभावित प्रत्याशियों ने देर शाम हंगामा किया। समर्थकों के साथ जुटे छात्रों ने जबरन कालेज के अंदर घुसने की कोशिश की।
ऐसे में कालेज प्रशासन की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने गुस्साए छात्रों को जैसे-तैसे रोका। उच्च शिक्षा मंत्री और कुमाऊं विश्वविद्यालय के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कोषाध्यक्ष के दावेदार मुकेश पांडे, भरत केसरवानी और संयुक्त सचिव के उम्मीदवार मानस आर्या महाविद्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद छात्र जबरन कॉलेज का गेट खोलकर अंदर घुस गए।
छात्रों का कहना है कि चुनाव तिथि घोषित होने के 10 दिन बाद आरक्षण की स्थिति साफ की गई। जबकि, यदि ऐसा करना था तो सत्र प्रारंभ में ही कर देना चाहिए था। अब चुनाव में मात्रा 11 दिन बचे हैं और अधिसूचना जारी होने वाली है।
ऐसे आरक्षण तय करना तैयारी कर रहे छात्रों के साथ खिलवाड़ है। इधर, छात्र इस निर्णय को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: कुत्ते को बचाने के प्रयास में नर्सिंग छात्रा की जान गई, परिवार में कोहराम
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: हल्द्वानी में हाईवे घेरकर रैली में हुड़दंग, 18 नामजद समेत 50 अज्ञात पर FIR
