Move to Jagran APP

Kumaon Weather News : कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में 23 फरवरी को बदलेगा मौसम, जानें अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 फरवरी को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना रहेगी। इससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 19 Feb 2022 06:22 AM (IST)Updated: Sat, 19 Feb 2022 06:22 AM (IST)
Kumaon Weather News : कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में 23 फरवरी को बदलेगा मौसम, जानें अगले चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
अगले तीन से चार दिन कुमाऊं में तापमान में तेजी जारी रहेगी।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: फाल्गुन शुरू होने के साथ मौसम में भी बदलाव दिखने लगा है। तापमान बढऩे से ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अगले तीन से चार दिन कुमाऊं में तापमान में तेजी जारी रहेगी। 22 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हालांकि यह बहुत अधिक मजबूत प्रतीत नहीं हो रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 फरवरी को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। कहीं कहीं पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पडऩे की संभावना रहेगी। इससे तापमान में मामूली कमी आ सकती है। 

loksabha election banner

तीन दिन में 3.6 डिग्री बढ़ गया हल्द्वानी का तापमान 

कुमाऊं में तापमान में तेजी का सिलसिला जारी है। हल्द्वानी में पिछले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री बढ़ गया। 15 फरवरी को 21.1 डिग्री रहा हल्द्वानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार को 24.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फिलहाल अगले तीन से चार दिन तापमान में तेजी जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारे की चाल तेज है। बागेश्वर जिले में तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच रहा है। अल्मोड़ा में 23 डिग्री पारा पहुंचने से दिन का मौसम सुहावना हो चला है। पिथौरागढ़ में भी मौसम खुशनुमा है। 

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान 

स्थान       अधिकतम   न्यूनतम 

हल्द्वानी     24.7        13.3

पंतनगर     24.3        5.6

नैनीताल    13.6        4.6

मुक्तेश्वर    16.5        2.4

अल्मोड़ा     23.2       1.7

बागेश्वर     25.2       5.5

पिथौरागढ़   20.4       6.2 

चम्पावत     17.7      0.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.