कुमाऊं विवि ने जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के साथ किया करार, छात्रों को मिलेंगे बेहतर अवसर
जंतु विज्ञान विज्ञान के छात्रों शोध छात्रों का भविष्य संवारने के लिए कुमाऊं विवि व जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बड़ी पहल की है। दोनों संस्थानों के बीच शोध व अध्ययन को लेकर करार पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
नैनीताल, जेएनएन : जंतु विज्ञान विज्ञान के छात्रों, शोध छात्रों का भविष्य संवारने के लिए कुमाऊं विवि व जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने बड़ी पहल की है। दोनों संस्थानों के बीच शोध व अध्ययन को लेकर करार पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस करार के बाद अब कुमाऊं विवि जंतु विज्ञान के छात्र व शोध छात्र जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के देशभर की दो दर्जन प्रयोगशाला व शोध अध्ययन केन्दों में अध्ययन कर सकेंगे। साथ ही उन्हें इन केंद्रों में सेवा के अवसर भी मिलेंगे।
पिछले एक दशक से यह प्रयास किए जा रहे थे। जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का मुख्यालय कोलकाता में है। संस्थान की ओर से करार पत्र पर वर्चुअल हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। साथ सहमति पत्र भी ऑनलाइन अपलोड किया गया है। डीएसबी जंतु विज्ञान के प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कुलपति प्रो एनके जोशी ने भी इसके लिए व्यक्तिगत प्रयास भी किए थे। इस करार से जंतु विज्ञान विभाग में अध्ययन व शोध का स्तर बेहतर होगा। साथ ही विवि के मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्रों को जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की प्रयोगशालाओं में नए प्रयोग के अवसर मिलेंगे। संस्थान की ओर से विवि के छात्रों को यहां आकर भी लेक्चर दिए जाएंगे।