Move to Jagran APP

नैनीताल में सोमवार से खुलेगा केएमवीएन का रोप वे, रविवार को करिए फ्री में सैर

रविवार को रोप वे में शहरवासियों समेत पर्यटकों को मुफ्त सैर की सुविधा दी जाएगी। यह रोप वे एक मिनट में चार मीटर दूरी तय करेगा। पर्यटकों के लिए वयस्क 300 रुपये व बच्चे का टिकट 200 पूर्ववत है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 12:49 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 07:47 PM (IST)
नैनीताल में सोमवार से खुलेगा केएमवीएन का रोप वे, रविवार को करिए फ्री में सैर
एक करोड़ 32 लाख की लागत से रोप वे को अपग्रेड किया गया है।

जागरण संवाददाता, नैनीताल : कुमाऊं मंडल विकास निगम का रोप वे सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जबकि रविवार को रोप वे में शहरवासियों समेत पर्यटकों को मुफ्त सैर की सुविधा दी जाएगी। यह रोप वे एक मिनट में चार मीटर दूरी तय करेगा। निगम प्रबंधन ने टिकट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।  पर्यटकों के लिए वयस्क 300 रुपये व बच्चे का टिकट 200 पूर्ववत है। स्थानीय लोगों के लिए पास वाली व्यवस्था लागू है। एक करोड़ 32 लाख की लागत से रोप वे को अपग्रेड किया गया है।

loksabha election banner

शनिवार को निगम के चेयरमैन केदार जोशी, प्रबंध निदेशक रोहित मीणा, जीएम अशोक जोशी ने रोप वे पहुंचकर मशीनरी में किये बदलाव का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधक शिवम शर्मा ने जानकारी दी अब ट्रॉली एक घंटे में 14 चक्कर लगा सकेगी। पर्यटन सीजन में बुकिंग ऑनलाइन करने के साथ ही रात को भी संचालन किया जाएगा। नए सिस्टम के बाद रोप वे को ऑटो, मैनुअल व इमरजेंसी मोड में चलाया जा सकता है। अब 25 फीसदी स्पीड बढ़ेगी। करीब सात सौ मीटर दूरी ढाई मिनट में तय होगी। मार्च से लॉकडाउन के बाद रोप वे बंद होने से निगम को ढाई करोड़ का घाटा हुआ। एमडी रोहित मीणा के अनुसार अप्रैल से जून तक रोप वे 70 फीसद राजस्व जुटाया जाता है।

15 टीआरसी में होंगी तीन सितारा सुविधाएं

चेयरमैन केदार जोशी ने कहा कि निगम के टीआरसी परिचय नौकुचियाताल व मोहान अल्मोड़ा को लीज पर दिया जाएगा। न्यूतम बोली सवा दो करोड़ से होगी। इस राशि से 15 करोड़ लोन लिया जाएगा। जिससे 15 टीआरसी को तीन सितारा सुविधाओं में अपग्रेड किया जाएगा। इन मे 120 अतिरिक्त कमरे बनाये जाएंगे। करीब 50 प्रतिशत टीआरसी स्टार कैटेगरी में होंगी। अपग्रेड टीआरसी से करीब सालाना निगम को 6-7 करोड़ का आय होगी। निगम में एक टुरिज्म कंसल्टेंट की नियुक्ति होगी। इंडियन ऑयल ने निगम के भवाली, ताड़ीखेत व बागेश्वर के कपकोट में पेट्रोल पंप की स्वीकृति मिल गई है। सात अन्य स्थानों पर भी जल्द स्वीकृति की उम्मीद है। स्नोव्यू में डायनासोर थीम पर पार्क बनाया जाएगा जबकि केव गार्डन में लाइट एन्ड साउंड सिस्टम,  के साथ ही सेल्फी प्वॉइंट बनाया जा रहा है। अप्रैल में आदि कैलास में रामायण पाठ होगा। इस अवसर पर मुकुल जोशी आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.