Move to Jagran APP

नियमितीकरण मांग को लेकर केएमवीएन कर्मचारियों ने नैनीताल में किया प्रदर्शन

KMVN employees Protested in Nainital मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले तमाम संविदा कर्मचारी केएमवीएन मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया।

By Jagran NewsEdited By: Skand ShuklaPublished: Tue, 29 Nov 2022 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 03:42 PM (IST)
नियमितीकरण मांग को लेकर केएमवीएन कर्मचारियों ने नैनीताल में किया प्रदर्शन
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर की नियमितीकरण की मांग

नैनीताल, जागरण संवाददाता : KMVN employees Protested in Nainital : नियमितीकरण की मांग को लेकर आखिरकार कुमाऊं मंडल विकास निगम संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

कर्मियों ने चेताया है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले तमाम संविदा कर्मचारी केएमवीएन मुख्यालय में एकत्रित हुए। जहां कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया।

महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि लंबे समय से करीब एक हजार संविदा कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर निगम उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि संगठन का संविदा कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी, पितांबर दुम्का, तारादत्त भट्ट, दीपक पांडे, गोकुल कुमार, त्रिभुवन पुनेठा, धर्मानंद जोशी समेत तमाम कर्मचारी डटे रहे।

यह भी पढें

कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारियों को अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता, आदेश जारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.