Move to Jagran APP

ठंडे मौसम में गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में सजा कीर्तन दरबार, संगत ने लगाई हाजिरी

साहिब गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। रविवार को गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा में सुबह छह से सात बजे तक धार्मिक दीवान सजा। कोहरे और ठंड के बावजूद संगत ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:00 PM (IST)
ठंडे मौसम में गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा में सजा कीर्तन दरबार, संगत ने लगाई हाजिरी

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : साहिब गुरु गोबिंद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक आयोजनों का दौर जारी है। रविवार को गुरुद्वारा गुरुनानक पुरा में सुबह छह से सात बजे तक धार्मिक दीवान सजा। कोहरे और ठंड के बावजूद संगत ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी की। संगत का उत्साह देखते ही बनता दिखाई दिया। संगत ने कीर्तन दरबार में हाजिरी लगाई। ज्ञानी रागी सिंह ने वह प्रगटयो गुर गोबिंद सूरा शबद गायन कर संगत का निहाल किया। 

loksabha election banner

मुख्य ग्रंथी ने अरदास के साथ आयोजन का समापन किया। गुरु पर्व को लेकर सिख परिवारों ने घरों को बिजली की मालाओं से सजाया है। गुरुद्वारा गुरु नानक पुरा के सचिव विजयंत पाल सिंह ने गुरु साहिब के उपदेश को अपने जीवन मे अपनानाने का आह्वान किया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से समूह संगत और गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा की कमेटी का आभार जताया। सोमवार को अंतिम कार्यक्रम गरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह छह से सात बजे तक कीर्तन दरबार सजेगा। इस दौरान रंजीत सिंह, अमरजीत सिंह, विजयंतपाल सिंह, रविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह आदि ने आयोजन में सहयोग किया। 

सोमवार से होगा अखंड साहिब का पाठ 

सोमवार को संगत और परिवार की तरफ से अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ होगा। 20 जनवरी को अखंड पाठ पूर्ण होगा गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर 20 जनवरी को सुबह 11:30 बजे तक और शाम को रात्रि 10 बजे तक धार्मिक दीवान सजेगा। बाहर से आए रागी जत्थेदार और प्रचारक गुरुवाणी का कीर्तन व बखान करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.