विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल से 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मोटरमार्ग पांच घंटे बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:19 PM (IST)

खुटाणी-धानाचूली मोटरमार्ग 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा। ...और पढ़ें

यह फोटो एआई से बनाई गई है

यह फोटो एआई से बनाई गई है

संवाद सहयोगी जागरण, नैनीताल: लोनिवि की ओर से सोमवार से रानीबाग-भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक-देवीधुरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू करने जा रहा है।

इसके चलते विभाग ने प्रशासन से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद करने के लिए पत्राचार किया। इस पर डीएम ललित मोहन रयाल ने अनुमति दे दी है। मंगलवार से 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

लोहाघाट-देवीधुरा जाने वाले यात्रियों को भवाली से रामगढ़ से भटेलिया होते हुए धानाचूली जाना होगा। उन्हें 40 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ेगा। सोमवार से विभाग निर्माण कार्य शुरू करेगा। सोमवार को सैलानियों की सुविधा के तहत आवाजाही बहाल रहेगी।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से सड़क पर डामरीकरण का निर्माण कार्य शुरू होगा जो 20 अक्टूबर तक चलेगा।

मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पांच घंटे यातायात बंद रहेगा। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सोमवार को पर्यटकों की वजह से मार्ग खोला जाएगा। मंगलवार से उक्त मार्ग यातायात बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के लालकुआं में सड़क हादसा, किसान मेले जा रहे आनंद सिंह पवार की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश जारी

यह भी पढ़ें- नैनीताल में सड़क पर गुजरी पर्यटकों की रात, कैंची धाम में घंटों भूखे-प्यासे फंसे रहे लोग; शिमला-मनाली में उमड़ी सैलानी