विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कशिश हत्याकांड : 12 साल बाद भी नहीं मिला इंसाफ, पिता ने रो-रोकर लगाई सीएम धामी से गुहार

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:28 AM (IST)

हल्द्वानी में 2014 के कशिश हत्याकांड में 12 साल बाद भी न्याय न मिलने पर पिता महेश चंद ने सीएम धामी से सीबीआई जांच की गुहार लगाई है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। वर्ष 2014 में हल्द्वानी में सात वर्षीय कशिश के साथ हुए अपराध और हत्या के मामले में करीब 12 वर्ष बाद भी परिवार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट से आरोपियों के बरी होने के बाद परिवार ने न्याय की लड़ाई नए सिरे से तेज करने का निर्णय लिया है। अपनी बेटी को न्याय दिलाने की मांग पर मासूम के पिता महेश चंद ने रो-रोकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है।

हल्द्वानी कोतवाली के पास एक रेस्टोरेंट में पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कशिश के पिता महेश चंद्र को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कशिश के पिता ने अपनी मासूम बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने और न्याय देने की मांग के बीच फफक पड़े।

मौके पर हरीश रावत ने सीएम धामी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल पुनर्विचार याचिका की स्थिति सार्वजनिक करने, जरूरत पड़ने पर प्रभावी कानूनी पैरवी के साथ प्रक्रिया आगे बढ़ाने और मामले की निष्पक्ष व स्वतंत्र सीबीआइ जांच कराने की मांग की।

रावत ने जेनी प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री 23 साल पुराने मामले में दोबारा जांच की पहल कर सकते हैं तो कशिश हत्याकांड में न्याय के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

मासूम कशिश के पिता महेश चंद ने कहा कि ठोस कार्रवाई न होने पर 20 नवंबर से पिथौरागढ़ और हल्द्वानी में जनता की अदालत के जरिये आंदोलन शुरू होगा। इसके बाद अन्य जिलों में जनसभाएं और विरोध कार्यक्रम होंगे। कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय के लिए है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।