विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंची धाम आस्था का केंद्र, नैनीताल पर्यटन में उछाल; रिकार्ड श्रद्धालुओं के उमड़ने से खुल रहे रोजगार के द्वार

Published: Sun, 15 Jun 2025 12:14 PM (IST)

Kainchi Dham नैनीताल के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। धाम में ...और पढ़ें

Kainchi Dham: नैनीताल जिले में बाबा नीब करौरी के प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस पर सजाया गया है। दामोदर लोहनी।
Kainchi Dham: नैनीताल जिले में बाबा नीब करौरी के प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस पर सजाया गया है। दामोदर लोहनी।

HighLights

  1. कैंची धाम में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या
  2. नैनीताल पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा
  3. जाम से प्रभावित हो रही स्थानीय जरूरतें

किशोर जोशी, नैनीताल। कुमाऊं में बाबा नीब करौरी स्थापित कैंची धाम, हनुमानगढ़ धाम नैनीताल में बढ़ती श्रद्धालुओं की आस्था से नैनीताल सहित आसपास के धार्मिक पर्यटन-तीर्थाटन को पंख लग रहे हैं।

कैंची धाम में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशिष्ट हस्तियों की आस्था के बाद ना केवल धाम की प्रसिद्धि बढ़ रही है, बल्कि धाम में सुविधाओं के विस्तार के बाद रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कैंची धाम में 2021 में सालाना करीब 7-8 लाख पर्यटक-श्रद्धालु, 2022 में 13-14 लाख, 2023 में 18-19 लाख जबकि पिछले साल 24-25 लाख श्रद्धालु पहुंचे। इसमें से अधिकांश नैनीताल सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी पहुंचे। कैंची धाम में पुलिस क्षेत्राधिकारी व एवं एसडीएम कैंची धाम की रिपोर्ट के अनुसार 17 मई से नौ जून तक केवल 20 दिनों में ही तीन लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जो रिकार्ड है।

सप्ताहांत में 20-22 हजार श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच रहे हैं। कैंची धाम की वजह से नैनीताल का पर्यटन कारोबार अब सीजन का माेहताज नहीं रहा बल्कि पूरे साल चल रहा है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार त्यौहारों, विशेष दिवसों में एक दिन में सात हजार तक श्रद्धालु दर्शन करते हैं।

जाम से प्रभावित हो रही स्थानीय जरूरतें

नैनीताल: कैंची धाम में लग रहा जाम पूरे कुमाऊं की आर्थिकी एवं जनसामान्य की जरूरतों को प्रभावित कर रहा है। जाम से भवाली-भीमताल, भीमताल-हल्द्वानी, भवाली-नैनीताल में अक्सर जाम लग रहा है, जिससे आपूर्ति तंत्र व परिवहन पर बुरा असर पड़ रहा है। गरमपानी-खैरना क्षेत्र में सड़क हादसों के घायलों सहित गंभीर बीमार मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस तक जाम में फंस रही है।

जाम से अन्य भीमताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, नैनीताल सहित अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों की ओर जाने वाले पर्यटकों को टूर तक रद हो रहे हैं। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार भवाली से क्वारब का मार्ग संवेदनशील है।

पर्यटन सचिव को भेजी गई रिपोर्ट में चारधाम की तर्ज पर कैंची धाम आने वाले भक्तों-पर्यटकों के लिए आनलाइन पंजीकरण, स्थापना दिवस को छोड़कर अन्य दिनों दर्शनार्थियों की अधिकतम संख्या को निर्धारित करने, आनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकने वाले श्रद्धालुओं का आफलाइन पंजीकरण कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में करने का सुझाव दिया गया है।

बाइपास का निर्माण जल्द पूरा होना जरूरी

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट के अनुसार कैंची धाम में बढ़ती आस्था से नैनीताल का पर्यटन वास्तव में पूरे साल चल रहा है लेकिन कैंची धाम में जाम की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। कैंची धाम के लिए बाइपास का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और वहां बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का विकास जरूरी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।