यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिथौरागढ़ के गुंजी में बनेगा कैलास संग्रहालय, लोक कला के अलावा हिमालयी जानकारी से रूबरू होंगे पर्यटक
शिव महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने उच्च हिमालयी गांवों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, धारचूला (पिथौरागढ़) : शिव महोत्सव के दौरान उच्च हिमालयी गांवों का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने बताया कि गुंजी में कैलास संग्रहालय बनेगा। उन्होंने नाबी में होम स्टे की व्यवस्था की सराहना की।
शिव महोत्सव के दौरान जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने उच्च हिमालयी गांवों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। नाबी गांव में होम स्टे का भी निरीक्षण किया। उनके नाबी पहुंचने पर होम स्टे संचालक एवं ग्राम प्रधान नाबी सनम नबियाल ने स्वागत गीत गाकर जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान और युवक मंगल दल अध्यक्ष मदन नबियाल ने जिलाधिकारी को सड़क सुधारीकरण, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और मोबाइल फोन सेवा प्रारंभ कराने का ज्ञापन सौंपा। डीएम ने इन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने ओम पर्वत, आदि कैलास सहित चीन सीमा तक बनी सड़कों का निरीक्षण करते हुए 10 हजार से लेकर 16 हजार फीट तक की ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में सड़क खोले रखने के लिए बीआरओ और मजदूरों की सराहना की। रं बोली में गीत लिखने वाले कमलजीत ढकरियाल को बोली को बचाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उनके साथ सीडीओ अनुराधा पाल, एमडी केएमवीएन नरेंद्र भंडारी ने भी होम स्टे का भ्रमण कर अच्छी व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए मदद का भी भरोसा दिलाया।
