पांच नवंबर को जागेश्वर में होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव
अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर को पांचवां धाम बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके अंतर्गत अगले माह पांच व छह तारीख को जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
नैनीताल। अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर को पांचवां धाम बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके अंतर्गत अगले माह पांच व छह तारीख को जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि महोत्सव में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज 100 से अधिक विदेशी योग साधकों के साथ न केवल शामिल होंगे, बल्कि योग प्रशिक्षक भी उन्ही के साथ आएंगे। महोत्सव का शुभारम्भ सीएम हरीश रावत करेंगे। निगम की ओर से महोत्सव के लिए इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन अलमोड़ा के सहयोग से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह महोत्सव पहले 21 जून को होना था, लेकिन किन्हीं वजहों से तब स्थगित कर दिया गया था।
पढ़ें:-बीमारी से परेशान होकर योगगुरु बाबा रामदेव की शरण में पहुंचे कादर खान