Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं, नौकरी के बिना किस काम का आरक्षण

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:51 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में जुट गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 21 से गढ़वाल व 29 जनवरी से कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी।

    Hero Image
    इंदिरा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं, नौकरी के बिना किस काम का आरक्षण

    हल्द्वानी, जेएनएन : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तैयारी में जुट गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए 21 से गढ़वाल व 29 जनवरी से कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार बनाने से पहले तमाम वादे किए थे, लेकिन यह सरकार एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। अब कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से रूबरू नेता प्रतिपक्ष ने खुद के चुनाव लड़ने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उनका कहना था, आरक्षण केवल दिखावा है। आरक्षण का लाभ तब है, जब रोजगार मिलेगा। हकीकत यह है कि रोजगार कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। सरकार की ओर से रिक्तियां नहीं निकाली जा रही हैं। बैगलॉग के पदों को लेकर भी निष्क्रियता है। समूह ग के पदों पर भी कोई प्रक्रिया नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी पर भी सरकार चुप है। दावेदारी के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष का कहना था, प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि दावेदारी के लिए नाम मांगे जाएंगे।

    21 से त्यूनी व 29 से खटीमा से होगा आगाज

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिवर्तन यात्रा 21 जनवरी को गढ़वाल के त्यूनी क्षेत्र से शुरू होगी। यह यात्रा 23 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को खटीमा के शहीद स्मारक से परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा से होकर गुजरेगी। इस यात्रा में राष्ट्रीय व अन्य नेताओं के शामिल होने के सवाल पर कहा कि किशोर उपाध्याय ने स्वीकृति दी है। इसमें आमंत्रण क्या देना है, कोई भी शामिल हो सकता है।

    हल्द्वानी व दून में होगी विशाल जनाक्रोश रैली

    नेता प्रतिपक्ष का कहना है, इस बीच हल्द्वानी व देहरादून में युवाओं की विशाल रैली निकाली जाएगी। युवा निराश हैं। उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। इसी के खिलाफ युवा जनाक्रोश रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

    यह भी पढ़ें : मीटू मामले में फंसे बीजेपी के पूर्व संगठन मंत्री संजय कुमार को हाइकोर्ट से राहत

    यह भी पढ़ें : भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पदाधिकारियों को मिलेगी ऊर्जा