Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पदाधिकारियों को मिलेगी ऊर्जा

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 18 Jan 2019 08:19 PM (IST)

    दिल्ली में होने जा रहे भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पार्टी पदाधिकारियों में नए उत्साह का संचार होगा।

    Hero Image
    भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पदाधिकारियों को मिलेगी ऊर्जा

    हल्द्वानी, जेएनएन : दिल्ली में होने जा रहे भाजपा अल्संख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पार्टी पदाधिकारियों में नए उत्साह का संचार होगा। साथ ही अल्पसंख्यक समाज के लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव में जोडऩे की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोर्चा के केंद्रीय सह प्रभारी सुखदर्शन सिंह बेदी ने कुमाऊं मंडल कार्यसमिति की बैठक में यह बात कही। संभाग कार्यालय में हुई बैठक में बेदी ने कहा कि 31 जनवरी व एक फरवरी को होने जा रहे सम्मेलन में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष व दायित्व धारी शामिल होंगे। मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि मोदी सरकार की सवा सौ से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अल्पसंख्यक समाज को हो रहा है। आयुष्मान योजना, उज्ज्वला से अल्पसंख्यक समाज को सर्वाधिक लाभ मिला है। बैठक में प्रदेश महामंत्री शरीफ मलिक, सुरोज खान, महमूद हसन, इंतेजार हुसैन, अब्दुल हाजी राही, ताहिर मलिक, मुजफ्फर हुसैन, मो. मेराज, जहीर अंसारी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें : कालाढूंगी विधानसभा के गांवों की बदलेगी सूरत, बिछाई जाएंगी 11 पेयजल लाइनें

    यह भी पढ़ें : भाजपा पर बरसे बेहड़, बोले डबल इंजन की सरकार में जनता का नहीं हुआ भला