विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर 48 घंटे पहले सील होगी भारत-नेपाल सीमा

By Prashant MishraEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2022 04:08 PM (IST)

नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव हो रहे हैं। इंडो-नेपाल के अधिकािरयों की बैठक में नेपाली अधिकारियों ने भारतीय ...और पढ़ें

शुक्रवार को समन्वय बैठक महेंद्र नगर, कंचनपुर के सिद्धार्थ होटल के सभागार में आयोजित की गई।
शुक्रवार को समन्वय बैठक महेंद्र नगर, कंचनपुर के सिद्धार्थ होटल के सभागार में आयोजित की गई।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में आगामी 13 मई में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के सफल संचालन को लेकर भारत नेपाल के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को समन्वय बैठक महेंद्र नगर, कंचनपुर के सिद्धार्थ होटल के सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि भारत नेपाल के मित्रता संबंध लंबे समय से सकारात्मक रहें है तथा बहुत पुराने एवं घनिष्ठ बने हुएं है। उन्होंने कहा कि संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए दोनो देशों को साथ आकर काम करना होगा। 

शांति एवं सुरक्षा के लिए दोनो तरफ से काम किया जाना बहुत आवश्यक है। चुनाव को देखते हुए दोनो राष्ट्रों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद गतिविधियों का मजबूत बना रहना अति आवश्यक है। भरणे ने कहा की जल्द ही जनपद चंपावत की चंपावत विधान सभा में उप चुनाव होना भी लगभग तय हो गया है। इसलिए इलेक्शन को देखते हुए दोनो राष्ट्रों की पुलिस, एसएसबी, एवं प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय बनाना बहुत जरूरी है। 

इस दौरान नेपाल कंचनपुर सीडीओ राम प्रसाद पांडेय ने भारत से सहयोग के लिए सीमा पार से अवैध मानव आवाजाही, विस्फोटक पदार्थ, अवैध हथियार, मद्य पदार्थ, शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों आदि पर लगाम लगाने के लिए सहयोग की मांग की। 

कहा की चुनाव से 48 घंटे पूर्व चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी यह चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 मई को चुनाव पश्चिम से लेकर पूर्व सीमा तक संपूर्ण राष्ट्र में होना है। इसके लिए उन्होंने भारतीय प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने की मांग की। साथ ही वन्य मार्गों से अवैध गतिविधियों पर भी विशेष मुस्तैदी रखने पर चर्चा की गई।

चम्पावत डीएम विनीत तोमर ने मां पूर्णागिरी मेले में आने वाले नेपाली नागरिकों एवं भारतीय श्रृद्धालुओं के बाबा सिद्ध मंदिर में जाने जैसे अनेक मुद्दों के लिए आपसी समन्वय की बात कही। कहा कि भारत नेपाल मैत्री बस सेवा से संबंधित कुछ मुद्दों का समाधान भी किया जाए। मैत्री बस सेवा के नाम पर अवैध वाहनों का संचालन किया जाता है। जिनको रोकने के लिए कारवाई की जाए। 

डीएम यूएस नगर युगल किशोर पंत ने कहा की जल्द ही भारतीय सर्वेक्षण विभाग से दोनों देशों की सीमा का सर्वे कराकर तथा  सीमा का क्लियर निर्धारण कर एक संयुक्त समिति को गठित किया जाएगा। इसके लिए मित्र राष्ट्र की सहभागिता भी अनिवार्य है। 

एसपी देवेन्द्र पींचा ने भी पुलिस से संबंधित मुद्दों को  बैठक में रखा। जिसमे अवैध नेपाली वाहन, आपराधिक गतिविधियों में जेल बंद व्यक्तियों की रिहाई, तथा अवैध व्यापारिक वस्तुओं की बिक्री, कसीनो जैसे कई मुद्दों को लेकर चर्चा की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।