Move to Jagran APP

kazind-2019 घने जंगलाें में भारत-कजाकिस्तान के जवानों ने आतंकियों से लिया मोर्चा !

भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद का अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। दोनों देशों के जवानों ने 48 घंटे घने जंगल में रहकर आतंकियों व उग्रवादियों का खात्मा करने का अभ्यास किया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 07:04 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 07:04 PM (IST)
kazind-2019 घने जंगलाें में भारत-कजाकिस्तान के जवानों ने आतंकियों से लिया मोर्चा !

पिथौरागढ़, जेएनएन : भारत-कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद का अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। दोनों देशों के जवानों ने 48 घंटे घने जंगल में रहकर आतंकियों व उग्रवादियों का खात्मा करने का अभ्यास किया। इस दौरान दोनों देशों की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन हुआ। 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास का आज समापन किया जाएगा।

loksabha election banner

सेना क्षेत्र में युद्धाभ्यास के दौरान आखिरी 48 घंटे का सत्यापन चरण हुआ। विभिन्न चरणों को पार कर आखिरी चरण में आतंकियों के खिलाफ विशेष मिशन छेड़ा गया। जिसमें जवानों को 48 घंटे जंगल में रहकर आतंकियों का सफाया करने की ट्रेनिंग दी गई। भारत व कजाक के सैन्य विशेषज्ञों की देखरेख में चले इस विशेष ऑपरेशन में जाबांजों ने आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर आतंकवादियों को मार गिराया तो कुछ को जिंदा पकड़ लिया। सुनियोजित रणनीति के तहत दोनों देशों के जवानों ने इस विशेष आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में अपनी युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों व विशेषज्ञों ने युद्धाभ्यास के इस आखिरी चरण के ऑपरेशन को देखने के बाद युद्ध नीति व तकनीक से जुड़े पहलुओं पर विचार साझा किए। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में दोनों ही देशों के 60-60 अधिकारी व जवानों ने प्रतिभाग किया। मंगलवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास का विधिवत समापन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.