Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    देवभूमि में शराब, चरस के बाद तेजी से बढ़ रहे स्मैक के लती, युवा-यवुतियां आ रहे गिरफ्त

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:22 PM (IST)

    देवभूमि के युवाओं की नसों में तेजी से नशा घुल रहा है। युवाओं के साथ ही स्कूलों में पढऩे वाले छात्र भी नशे के लती होते जा रहे हैं।

    देवभूमि में शराब, चरस के बाद तेजी से बढ़ रहे स्मैक के लती, युवा-यवुतियां आ रहे गिरफ्त

    हल्द्वानी, जेएनएन : देवभूमि के युवाओं की नसों में तेजी से नशा घुल रहा है। युवाओं के साथ ही स्कूलों में पढऩे वाले छात्र भी नशे के लती होते जा रहे हैं। पुलिस अफसरों की हर बैठक में नशे की बढ़ती प्रवृति और तस्करी रोकने पर मंथन होता है। कई कोशिशों के बावजूद मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त नहीं रुक पा रही है। मोटी कमाई के चक्कर में स्थानीय के साथ-साथ बाहर से भी लोग आकर नशीले पदार्थ बेच पहाड़ की जवानी को खोखला कर रहे हैं। यही नहीं, नशे की लत पूरी करने के लिए युवा वर्ग अपराध के दलदल में भी धंस रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवतियां भी हो रही नशे की लती

    युवक ही नहीं नशे की लत युवतियों में भी तेजी से बढ़ रही है। हल्द्वानी महानगर के चर्चित पूनम हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को कई ऐसी युवतियां मिली जो दोस्तों के साथ हुक्का बार पहुंचती थीं। यहां हुक्के से शुरुआत कर धीरे-धीरे वह स्मैक के नशे तक पहुंच गई। इनके माध्यम से शहर से लेकर गांवों तक की सैकड़ों नशेड़ी युवतियों की जानकारी भी पुलिस को मिली थी, जो मौज-मस्ती में नशे की शुरुआत कर लती हो गईं। पुलिस कई युवतियों को पकड़कर काउंसलिंग भी कर चुकी है, लेकिन इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती नशेडिय़ों का छह माह का आंकड़ा

    निर्वाण नशा मुक्ति केंद्र

    स्मैक                               120

    मल्टी ड्रग                         17

    इंजेक्शन                           7

    चरस                                45

    शराब                               90

    कोरेक्स                            2

    टेबलेट                             5

    मानस नशा मुक्ति केंद्र

    स्मैक                             108

    मल्टी ड्रग                        98

    इंजेक्शन                          2

    यह भी पढ़ें : धूप और धूल दमा के मरीजों के लिए जानलेवा, इन बातों पर करें गौर, मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें : शंटिंग के दौरान पटरी से रेल का इंजन उतरने के मामले में दो अधिकारी हुए निलंबित